Category: उत्तर प्रदेश

  • पार्क रोड पर पार्किंग का निर्माण, जाम से मिलेगी राहत

    पार्क रोड पर पार्किंग का निर्माण, जाम से मिलेगी राहत

     

    गोरखपुर: पार्क रोड पर बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस सड़क पर एक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा, जिसका संचालन एक निजी फर्म करेगी। नगर निगम ने इसके लिए ई-निविदा आमंत्रित की है।

    पार्क रोड पर अक्सर खरीदारी करने आने वाले लोग अपनी गाड़ियाँ सड़क पर खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस समस्या को हल करने के लिए निगम ने इस रोड पर स्थित अपनी खाली ज़मीन पर पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया है। यहां पर दोनों पहिया और चार पहिया वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

    अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पार्किंग के संचालन के लिए फर्म से आवेदन मांगा गया है और प्रक्रिया जल्द पूरी कर इसे शुरू कर दिया जाएगा। इस कदम से पार्क रोड पर यातायात की स्थिति में सुधार होगा और जाम की समस्या में भी कमी आएगी।

  • गोरखपुर महोत्सव : नए कलाकारों की प्रस्तुति और भोजपुरी नाइट का आकर्षण

    गोरखपुर महोत्सव : नए कलाकारों की प्रस्तुति और भोजपुरी नाइट का आकर्षण

    गोरखपुर : आगामी गोरखपुर महोत्सव इस बार नई ऊर्जा और नवाचार से भरपूर होगा। 10 जनवरी से शुरू होने वाले इस महोत्सव का समापन 12 जनवरी को होगा। खास बात यह है कि इस बार नए कलाकार संस्कार गीतों की प्रस्तुति देंगे। लोकगायक राकेश श्रीवास्तव के साथ ये कलाकार 12 जनवरी को मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

    राकेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भोजपुरी नाइट के लिए चर्चित गायक रितेश पांडेय को आमंत्रित करने पर विचार चल रहा है।

     नई जगह और स्टॉलों का विस्तार,
    महोत्सव इस बार नई जगह पर आयोजित किया जाएगा। चंपा देवी पार्क के वाटर पार्क वाले हिस्से में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। पुस्तक मेले के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया भी चार-पांच दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

    पर्यटन विभाग के अनुसार, इस बार महोत्सव में हर उम्र और रुचि के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास होगा। आयोजकों ने इसे यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

    गोरखपुर महोत्सव के इस आकर्षक आयोजन में शहरवासियों को बेहतरीन सांस्कृतिक और साहित्यिक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

  • आज 37 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा हुई शुरू

    आज 37 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा हुई शुरू

    गोरखपुर जिले में आज 37 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा हुई शुरू

    भी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। गहन तलाशी और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अब से कुछ देर में पीसीएस परीक्षा शुरू होगी।

    परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताते चलें कि गोरखपुर जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।

  • विकास प्राधिकरण में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तार

    विकास प्राधिकरण में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तार

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्राधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-फाइल क्रिएशन और मूवमेंट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ई-ऑफिस का गो-लाइव शुरू हो चुका है। म्यूटेशन (नाम दर्ज) और कार्यालय से संबंधित सभी कार्य अब ई-ऑफिस के माध्यम से होंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में मेसर्स ए एम सल्युशन प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को ई-ऑफिस में कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

    ई-ऑफिस प्रणाली के लागू होने से कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी। जल्द ही प्राधिकरण के सभी अनुभागों को इस प्रणाली में जोड़ा जाएगा।

  • आज आएंगे सीएम, महिलाओं से करेंगे संवाद

    आज आएंगे सीएम, महिलाओं से करेंगे संवाद

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महिलाओं से संवाद करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं को सीसीएल प्रमाण पत्र वितरित करेंगे और आर्थिक समृद्धि के मंत्र देंगे।

    मुख्यमंत्री बैंक सखी, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, बीसी सखी, और विद्युत सखी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे।

  • भारत इजराइल सम्बन्ध पर कार्यशाला का आयोजन

    भारत इजराइल सम्बन्ध पर कार्यशाला का आयोजन

    पीपीगंज बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज ,गोरखपुर में रक्षा अध्ययन विभाग के तत्वाधान में भारतीय वैश्विक परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित भारत इजराइल संबंध अतीत से वर्तमान: चुनौतियों और संभावनाएं विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के प्रथम दिन मुख्य अतीत प्रो रजनीकांत पाण्डेय पूर्व कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर ने कहा कि भारत एवं इजराइल ऐतिहासिक संस्कृति-सभ्यता एवं विचाराधारा रही है जिसने दोनों देशों के संबधों पर पर्याप्त प्रभाव डाला है जिसे हम वर्तमान में दोनों देशों के संबधों में स्पष्ट रूप से देख पा रहे हैं। उन्होंने भारत की आजादी के पूर्व एव आजादी के पश्चात दोनों देशों संबन्धों पर चर्चा की तथा इसके साथ ही 90 के दशक में दोनों देशों के संबन्धों में हुए बदलावों को भी विस्तृत रूप से बताया।
    उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत-इजराइल के रिश्तों में आए बदलावों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सांस्कृतिक संबंधों से लेकर रक्षा और सामरिक संबंधों तक, दोनों देशों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा है।
    विशिष्ट अतिथि डॉ ध्रुव ज्योति भट्टाचार्य वरिष्ठ शोध अध्येयता भारतीय वैश्विक परिषद नई दिल्ली ने परिषद के विषय में सामान्य जानकारी देते हुए कहा कि भारत और इस्राइल संबन्धों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना अत्यंत प्रासंगिक है जिससे कि भविष्य में दोनों देशों के संबन्धों के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सके।
    विशिष्ट अतीथ डॉ शक्ति जायसवाल सहआचार्य राजनीति विज्ञान विभाग बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज नौगढ़ सिद्धार्थनगर ने कहा कि भारत इजराइल सम्बंधो की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए फ़िलीस्तीन का इनके संबन्धों पर पड़ने वाले प्रभावों को विस्तृत रूप बताया। उन्होंने राजनीतिक, स्ट्रेटेजिक,कूटनीतिक, सुरक्षा संबंधी चुनौतियाँ और धार्मिक प्रभावों पर चर्चा करते हुए धार्मिक प्रभावों को अत्यधिक महत्ता दी और इसके ऐतिहासिक प्रभावों को स्पष्ट रूप से बताया।
    विशिष्ट अतिथि प्रो श्याम कुमार सिंह प्राचार्य पवित्रा डिग्री कॉलेज मनीराम गोरखपुर ने कहा किभारत इजराइल संबन्धों के ऐतिहासिक पारस्परिक संबन्धों को बताते हुए कहा कि अतीत से ही दोनों देश एक दूसरे को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करता रहे है, परंतु वर्तमान में दोनों के हितों में और वैश्विक दृष्टिकोणों में परिवर्तन होने के कारण उसका प्रभाव दोनों देशों के पारस्परिक संबधों पर भी पड़ा जिसमें फ़िलीस्तीन का भी प्रभाव देखने को मिलता है l ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा ने स्वागत उदबोधन देते हुए कहा कि भारत-इजराइल संबंधों के बारे में चर्चा होना दुर्लभ है। भारत और इजरायल दोनों ने रक्षा सहयोग, निवेश और व्यापार नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया है
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक कमाल जावेद ने कहा कि दोनों देशों ने विज्ञान और तकनीक में विकास किया है और अब अंतरिक्ष तकनीक के मामले में भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों ने एक साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। दोनों ने कूटनीतिक साझेदारी से लेकर सामरिक साझेदारी तक खुद को विकसित किया है।इस अवसर पर विषय प्रवर्तन करते हुए महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ सुनील कुमार प्रसाद ने कहा कि’भारत-इजराइल सम्बन्ध अतीत से वर्तमान : चुनौतियां एव सम्भावनायें’ के सन्दर्भ भारत इजराइल समबन्ध के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बताते हुए वर्तमान में दोनों के पारस्परिक संबन्धों एवं संभावनाओं को संक्षिप्त रूप से बताया।
    महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नित्यानंद ने आभार व्यक्त किया एवं संगोष्ठी के संयोजक डॉ करुणेंद्र सिंह ने मंच संचालन किया। तकनीकी सत्र में शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र का वाचन भी किया गया। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की पत्रिका “बापू पथ ” एवं भारत -इजराइल संबंध अतीत से वर्तमान:चुनौतियां और संभावनाएं” विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
    इस अवसर पर अन्य महाविद्यालय से आए हुए प्राचार्य ,शिक्षक गण एवं महाविद्यालय के शिक्षक डॉ राकेश प्रताप सिंह,डॉ रवि शंकर पाण्डेय ,डॉअमित कुमार तिवारी, डॉ संजीत कुमार सिंह, डॉ देवनारायण पांडेय, डॉ अतुल कुमार शुक्ला, नितिन कुमार लाल, डॉ सुनील कुमार प्रसाद, डॉ श्रीराम यादव ,डॉ दीपमाला यादव ,डॉ रंजू यादव, डॉ आनंत प्रकाश पांडेय, डॉ विशाल रंजन त्रिपाठी, प्रेमलता यादव, शैलजा पांडे, रेखा ,संदीप जायसवाल, साक्षी शाही एवं महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे साथ ही इस संगोष्ठी में गूगल मीट के माध्यम से भी प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

  • अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जनता ने जताया विरो

    अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जनता ने जताया विरो

    गोरखपुर के खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बाधक अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, जनता ने जताया विर

    गोरखपुर के नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में बाधक अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए बुधवार को 12:00 बजे के करीब पहुंची

    तीन माह पूर्व नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त पैमाइश में 1.55 एकड़ क्षेत्रफल में 15 लोगों का अवैध कब्जा मिला था, जिसमें 6 लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया था

    अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रवर्तन दल ने निर्माण कार्य को रोकने के साथ ही बाकायदा लाउडस्पीकर के जरिए पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने के लिए घोषणा की थी

    बुधवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ जब टीम अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने जमकर विरोध किया

    कुछ लोग नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम के विरोध में सड़क पर लेट गए और कुछ बुलडोजर के आगे लेट कर विरोध जताने लगे

    इसके बावजूद भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल की टीम ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से हटाया और अतिक्रमण व अवैध निर्माण को गिरा दिया

    भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल के साथ आलाधिकारियों की मौजूदगी की वजह से लोगों के विरोध का कोई फायदा नहीं हुआ प्रवर्तन दल की टीम पूरी एक्शन में दिखाई दी

    पुरुष के साथ महिलाओं ने भी प्रवर्तन दल के आगे हाथ-पैर जोड़े, लेकिन उनकी एक नहीं और खरैया पोखरा के सुंदरीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई का कोई खास विरोध नहीं कर सका

     

    https://youtube.com/shorts/Xs5XcS39XNs?si=yG49mpzaOIHyuZJf

  • नगर निगम पार्षदों को महापौर के साथ विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा

    नगर निगम पार्षदों को महापौर के साथ विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा

    गोरखपुर नगर निगम अपने सभी 80 वार्डों के पार्षदों को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा। मंगलवार को पार्षदों का दल निगम परिसर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगा।

    नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान पार्षदों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें पशु शव दाह गृह, सूथनी में निर्माणाधीन चारकोल प्लांट, चरगावा स्थित गारबेज ट्रांसफर स्टेशन, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और सीएंडडी वेस्ट प्लांट का दौरा शामिल है। पार्षदों को इन सभी प्लांट्स की कार्यशैली और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस/हॉली-डे होम बनाने की मांग की

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस/हॉली-डे होम बनाने की मांग की

    गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पूरे भारतीय रेलवे में कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस और हॉली-डे होम बनाने की मांग की है। संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि भारतीय रेलवे के कर्मचारी अक्सर रेल कार्य या निजी कार्य से परिवार सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा करते हैं।

    वर्तमान में कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें महंगे होटलों में ठहरने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। संघ ने महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक समुचित रेस्ट हाउस/हॉली-डे होम की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान रुकने के लिए सस्ती और सुविधाजनक जगह मिल सके।

  • अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई, बुधवार को बुलडोजर चलेगा

    अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई, बुधवार को बुलडोजर चलेगा

    गोरखपुर के बशारतपुर स्थित खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में अवैध निर्माणों की बढ़ती समस्या पर नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी।

    कुछ माह पहले नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की पैमाइश की थी, जिसमें 1.55 एकड़ क्षेत्रफल पर अवैध कब्जे का पता चला था। इन कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने 15 लोगों को नोटिस जारी किया था। इनमें से 6 लोग पक्का निर्माण करा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य ने खाली प्लॉट पर चहारदीवारी लगाकर कब्जा किया है।

    पैमाइश के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ था कि तालाब का मूल रकबा 3.41 एकड़ था, लेकिन मौके पर करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। अब नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने के लिए कार्रवाई की योजना बनाई है, जिसके तहत बुधवार को बुलडोजर चलाया जाएगा।