Category: धर्म

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    25 नवम्बर 2025 , मंगलवार

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह से भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे , शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें , सुधार होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

    आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

    आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।

     

     

     

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

     

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

     

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

     

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

     

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

     

    🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

    यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

     

    🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

     

     

    🙏धन्यवाद।🙏

    〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

  • बालाजी मंदिर में घटी एक अद्भुत घटना

    बालाजी मंदिर में घटी एक अद्भुत घटना

    “आज सन्ध्या उपरान्त, आरती आरम्भ होने से ठीक पूर्व बालाजी मन्दिर में एक अद्भुत और अलौकिक घटना घटी। उस समय सम्पूर्ण मन्दिर नितान्त शांत और बिल्कुल खाली था। दीपों की मृदु लौ और धूप की सुगन्ध मात्र वातावरण में व्याप्त थी।

    इसी पवित्र नीरवता के बीच अचानक शिवलिंग के समीप एक श्वेत कपोत आकर सहज ही ठहर गया। उसने मानो शिवलिंग के पास कोमल दस्तक दी और फिर स्थिर होकर एकटक शिवलिंग को निहारने लगा, जैसे किसी दिव्य शक्ति से उसका मौन संवाद चल रहा हो।

    कुछ क्षणों तक वह कपोत उसी स्थान पर शांत बैठा रहा। उसकी उपस्थिति से मन्दिर का वातावरण और अधिक पवित्र, आध्यात्मिक और चमत्कारी प्रतीत होने लगा। कुछ देर पश्चात वह धीरे-धीरे उड़कर चला गया, परन्तु उस क्षण की दिव्यता मन में गहराई तक बस गयी।

    बालाजी मन्दिर में आरती से पूर्व घटी यह अलौकिक अनुभूति आज भी हृदय में श्रद्धा और विस्मय की तरंगें उत्पन्न कर रही है।”

  • ये किसी पद पर रहे इनका मकसद एक है ग_जवा ए हिंद .. सरकार इस पर गौर करे 

    ये किसी पद पर रहे इनका मकसद एक है ग_जवा ए हिंद .. सरकार इस पर गौर करे 

    ये किसी पद पर रहे इनका मकसद एक है ग_जवा ए हिंद .. सरकार इस पर गौर करे

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों के साथ संबंधों के कारण दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अब्बास को पहले भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।

  • शिव नगर कॉलोनी नामकरण पर सम्मान समारोह आयोजित

    शिव नगर कॉलोनी नामकरण पर सम्मान समारोह आयोजित

    संवाददाता- एस.पी. सिंह

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    ग्राम पंचायत भीटी रावत के कमटोलवा मोहल्ले का नाम स्थानीय जनता की मांग पर बदलकर अब शिव नगर कॉलोनी कर दिया गया है। इस अवसर पर सनातन धर्म उत्थान संगठन के संयोजक विनोद अग्रहरी, श्याम नारायण, भगवंत पाण्डेय, जितेंद्र रावत सहित अन्य सदस्यों ने मोहल्ले के ओमशंकर पाण्डेय, आकाश गुप्ता, सोनू पाण्डेय, संतोष साहनी, आयुष यादव, अंकित गुप्ता, विशाल यादव, मंजीत यादव समेत कई लोगों को भगवा पेन और भगवा गमछा भेंट कर सम्मानित किया।

    अपने संबोधन में विनोद अग्रहरी ने भगवा पेन और भगवा गमछा के महत्व को विस्तार से समझाया और कहा कि यह सम्मान समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने इस नाम परिवर्तन को गौरव का विषय बताते हुए खुशी जताई।

  • शिवमहापुराण से साधन एवं साधना स्थिर

    शिवमहापुराण से साधन एवं साधना स्थिर

    शिवमहापुराण से साधन एवं साधना स्थिर: पूज्य राघव ऋषिजी

    ऋषि सेवा समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में आजाद चौक समीपस्थ दुर्गा चौक स्थित मेहंदी लॉन में आयोजित शिवमहापुराण कथा का शुभारम्भ करते हुए काशी निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता श्रीविद्या सिद्ध एवं ज्योतिष सम्राट परम पूज्य राघव ऋषिजी ने कहा कि शिवमहापुराण कथा श्रवण करने से मनुष्य के साधन एवं साधना को स्थिरता प्राप्त होती है। इसमें 24,000 श्लोक एवं सात संहिताएं हैं तीर्थ स्नान करने से शरीर पवित्र होता है व शिवपुराण कथा श्रवण करने से सर्वांगीण पवित्रता व सुख की लाभ होता है। पूर्वकाल में एक देवराज नाम का ब्राह्मण जो केवल सांसारिक क्रियाकलापों में व्यस्त था तथा अनेक प्रकार के दुर्गुण उसके जीवन में आ गए थे अंत समय में शिवपुराण श्रवणकर मुक्ति प्राप्त कर लिया।

    कथा से पूर्व पूर्वान्ह 11 बजे से भव्य कलश यात्रा निषाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर न्यू शिवपुरी कॉलोनी, आजाद चौक स्थित भव्या मैरेज हॉल होते हुए कथास्थल पर आकर पूर्ण हुई। 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर एवं पुरुषवर्ग हाथ में ध्वजा लेकर पदयात्रा करते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवृष्टि, बैंडबाजे एवं मंगलगान द्वारा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री देवी एवं दीन दयाल शरण कसौधन शिवपुराण की पोथी एवं प्रधान कलश लेकर चल रहे थे। पूज्य ऋषिजी यात्रा में सनातन प्रेमियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए चल रहे थे।

    भगवान शिव का पंचाक्षर मंत्र जिसमें अकार भगवान के उत्तर, उकार पश्चिम एवं मकार दक्षिण मुखों सहित बिंदु तथा मध्यवर्ती मुख से नाद उत्पन्न हुआ। इस प्रकार पांचों अवयवों को मिलकर ॐ शब्द बना जो कि शिव और शक्ति का बोधक है।

    शिवलिंग के विषय में बताते हुए पूज्य ऋषिजी ने कहा कि मूर्ति साकार एवं शिवलिंग निराकार रूप है। शिव जी ही एकमात्र देवता हैं जिनके साकार एवं निराकार दोनों रूपों की पूजा होती है।

    शिवलिंग उत्पति के विषय में बताया गया कि एकबार आदिदेव ब्रह्माजी और भगवान नारायण में बड़े होने के अहंकार हो गया कारणवश दोनों में विवाद और युद्ध छिड़ गया जिससे सृष्टि में दुर्घटनाएं होने लगीं। भगवान शिव ने दोनों के बीच एक प्रकाश स्तम्भ प्रकट किया जो अनादि अनंत था जो देवताओं के निवेदन पर शिवलिंग आकार ले लिया।

    प्रतिदिन सायं 05:30 से 09:30 बजे तक 14 नवम्बर पर्यन्त कथा का रसपान कराया जाएगा। पोथीपूजन, व्यासपूजन मुख्य यजमान द्वारा किया गया। समिति से सर्वश्री रामाधार वर्मा, बनवारी लाल निगम, सतीश सिंह, सौरभ रुंगटा, कन्हैयालाल अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता, बिष्णु नन्द द्विवेदी, रामशंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र पाठक, यूपीएन सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, विकास गुप्ता, रुद्र प्रताप त्रिपाठी, अतुल तिवारी, मनोज वर्मा, भरत गुप्ता, विनय पाण्डेय, रमेश राज, ओंकार कसौधन, राजू सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा आरती की गयी।

    समिति के मीडिया प्रभारी श्री विनोद शुक्ल द्वारा बताया गया कि शनिवार के कथाक्रम में नारद मोह, सती प्रसंग, भस्म एवं रुद्राक्ष की महिमा पर प्रवचन होगा।

  • कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    विभिन्न घाटों पर पांच लाख से अधिक स्नानार्थी स्नान कर, दान-पुण्य किया

     

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान स्नानार्थियों ने दान-पुण्य किया और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का मंगलवार की रात से ही विभिन्न घाटों पर जमावड़ा शुरू हो गया था।

    बड़हलगंज सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर मंगलवार शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भोर में लगभग तीन बजे से स्नान का सिलसिला आरंभ हुआ, जो दोपहर दो बजे के बाद तक जारी रहा।

    बड़हलगंज उपनगर के लेटाघाट, रामकवल शाही स्नान घाट, कलूट का शिवाला, संतोषी माता मंदिर घाट, पुरानी हनुमानगढ़ी घाट, तरकुलही घाट और पौहारी महराज कुटी सहित अन्य घाटों पर सुबह तीन बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के बाद लोगों ने गरीबों और असहायों को दान दिया, साथ ही गौ-दान भी किया। सीमावर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से स्नान के लिए पहुंचे।इसके अतिरिक्त, डेरवा, पिड़हनी, पटनाघाट, ओझौली, पोहिला, दलुआ, रजौली और मदरहा घाट पर भी सरयू में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। उपनगर में यातायात जाम से बचने के लिए प्रवेश द्वारों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी।

    विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने स्नानार्थियों के लिए लंगर की व्यवस्था की थी। मंदिरों, धर्मशालाओं और अन्य संस्थाओं द्वारा टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के ठहरने और प्रसाद व भंडारे का भी आयोजन किया गया था। नगर पंचायत ने घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

    स्वयंसेवी संस्थाओं ने निभाई भागीदारी

    स्नानार्थियों को ठहरने व उनके भोजन पानी के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने कमान संभाले रखी। संगठनों द्वारा स्नानार्थियों के लिए कैम्प व लंगर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा बड़हलगंज पुलिस के साथ नेशनल इंटर कालेज बड़हलगंज के एनसीसी कैडेट भी स्नानार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे। लेटाघाट व मुक्तिपथ पर खोया पाया शिविर भी लगाया गया था।

  • साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव आस्था,श्रद्धा से मनाया गया।

    साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव आस्था,श्रद्धा से मनाया गया।

    साहिब श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव आस्था,श्रद्धा से मनाया गया।

    557वे प्रकाशउत्सव पर गुरुद्वारा में सर्वधर्म के भक्तों ने टेका माथाl

    अलोपीबाग गुरुद्वारा बेहतरीन फूलों,पुष्पगुच्छ से आकI’mर्षक ढंग से दीवान सजाया गया।

    प्रयागराज / अलोपीबाग

    गुरुद्वारा में सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश उत्सव बृहस्पतिवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया प्रकाश उत्सव की खुशियां चारों दिशा में छाई रही श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद गुरुद्वारा गुरबाणी से सराबोर हो रहा था श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे संगतो का मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का सिलसिला बराबर चलता रहाl अलोपीबाग गुरुद्वारा फूलों से आकर्षक दीवान सजाया गया संगत द्वारा श्री गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव का कई दिनों से प्रभात फेरी, श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया जा रहा था रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया गुरुद्वारे में गुरु नाम की गूंज होती रही गुरु का आशीष सहेजने के लिए लोगों ने जुड़कर माथा टेका गुरुद्वारे में हाजिरी लगाने व सेवा-सत्कार प्रातः काल से देर रात तक चलती रहा।

    गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने श्री गुरु नानक देव के जीवन इतिहास से संगत को अवगत कराते हुए श्री गुरु नानक देव जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर गुरु नानक वाणी के आगे नतमस्तक होने का अर्थ है भारतीय चिंतन,दर्शन,इतिहास और आध्यात्मिक आस्था के साथ सामाजिक,पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन मूल्यों के प्रति अपने जीवन को समर्पित करना।

    भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने संगत को कहा कि जल का संचय करें,जल स्वच्छ रखें,कन्या भ्रूण हत्या न करने,शिक्षा और चिकित्सा का विशेष लंगर लगाने का आह्वान किया जिससे गरीब,मजलूम एवं आम आदमी का भला हो सके l कथा,कीर्तन इतिहास,व्याख्यान, आरती अरदास,हुकमनामा के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया गया जिसमें सभी संप्रदाय के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति में बैठकर गुरु का लंगर छका दिन भर विभिन्न जाति व धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेक का आशीर्वाद लियाl भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,क्षेत्रीय विधायक ई.हर्षवर्धन बाजपेई,राजेंद्र मिश्रा ने गुरु चरणों में माथा टेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    प्रकाश उत्सव में गुरुदीप सिंह सरना,परमजीत सिंह,सरदार पतविंदर सिंह,कुलदीप सिंह बग्गा,परमिंदर सिंह,मनु चावला,बलजीत सिंह,लखविंदर सिंह,राजेंद्र सिंह ग्रोवर,गुरबख्श सिंह,जसवीर सिंह,मनप्रीत कौर, हरजीत सिंह कथुरिया,त्रिलोचन सिंह बग्गा,मनजीत सिंह खालसा,सतेंद्र सिंह पूरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर तन मन धन से सेवा की बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहेl

  • मदरसा बना अपराध का अड्डा

    मदरसा बना अपराध का अड्डा

    मदरसेके अंदर मिला 20 लाख का नकली नोट।                दरसे के इमाम समेत 2 को गिरफ्तार किया गया है।

    मदरसे की आड़ में अवैध धंधा चला रहा था इमाम।       इससे पहले इमाम मोहम्मद जुबेर अंसारी के साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को महाराष्ट्र के मालेगांव में गिरफ्तार किया गया था। पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी मध्यप्रदेश पुलिस।

  • वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की मौत, कई घायल

    वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 की मौत, कई घायल

    बड़ी खबर !! आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में त्रासदी।

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुमाला मंदिर या तिरुपति बालाजी मंदिर) में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

     दर्शन के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

    स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

     

  • भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर संजय जायसवाल

    भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर संजय जायसवाल

    30 अक्टूबर  को गोरखपुर राप्ती नगर फेस 1 महादेवपुरम स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में बड़े ही धूमधाम से जन्म उत्सव को मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं इंजीनियर छेदी प्रसाद जायसवाल जी ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर महिला पुरुष एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस जन्म उत्सव में उपस्थित जायसवाल समाज समिति रजिस्टर्ड श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन सेवा संस्था के पदाधिकारी जयेंद्रनाथ जायसवाल डॉ मनोज जायसवाल विंध्यवासिनी जायसवाल हरेंद्र जायसवाल सनूप जायसवाल आकाश जायसवाल सत्य प्रकाश जायसवाल राजन जायसवाल जय प्रकाश जायसवाल सूरज जायसवाल विवेक जायसवाल सुभाष जायसवाल डॉक्टर डीके जायसवाल डॉक्टर एस के जायसवाल रवि जायसवाल तन्मय जायसवालआनंद जायसवाल मनीष जायसवाल कन्हैया जायसवाल प्रवीन जायसवाल राजकुमार जायसवाल प्रोफेसर जेपी जायसवाल हरिश्चंद्र जायसवाल बद्री जायसवाल विजय जायसवाल गणेश जायसवाल तिरुपति जायसवाल राम केवल अजीत कुमार डॉक्टर सपना जायसवाल डॉक्टर ऐश्वर्या जायसवाल बृजबाला जायसवाल मधु जायसवाल राधा जायसवाल मीना जायसवाल राधिका जायसवाल बिना जायसवाल शीला जायसवाल सोनी जायसवाल ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी जी आदि सैकड़ो जायसवाल परिवार के लोग उपस्थित रहे साथ ही जन्म उत्सव में भजन गायक कुमार विजय जायसवाल जी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति हुई उनके मधुर आवाज से प्रांगण में बैठे श्रद्धालु भाव विभोर होकर भगवान जी की जयंती झूम झूम कर मनाएं तथा अपने भगवान इष्ट देव सातों महाद्वीप के चक्रवर्ती सम्राट राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया l