Category: धर्म

  • आज का राशिफल 19.12.2025

    आज का राशिफल 19.12.2025

    *पंडित संदीप तिवारी* 19.12.2025.
    *त्र्यंबकेश्वर नाशिक*

    *🐏मेष राशिफल*
    आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ

    *🐂वृषभ राशिफल*
    आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ

    *👫मिथुन राशिफल*
    वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

    *🦀कर्क राशिफल*
    आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे ǀ

    *🐅सिंह राशिफल*
    दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

    *🙍‍♀️कन्या राशिफल*
    आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ

    *⚖️तुला राशिफल*
    आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें ǀ

    *🦂वृश्चिक राशिफल*
    आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ

    *🏹धनु राशिफल*
    आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ

    *🐊मकर राशिफल*
    आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

    *🧉कुंभ राशिफल*
    आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ

    *🐟मीन राशिफल*
    आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ

  • दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 4 जनवरी तक बिहार के पूर्वी चंपारण”

    दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 4 जनवरी तक बिहार के पूर्वी चंपारण”

    बिहार डेस्क निष्पक्ष टुडे

    बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित चकिया के विराट रामायण मंदिर पहुंचेगा। नए साल में फरवरी तक इस शिवलिंग के विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने की उम्मीद है।

    शिवलिंग ने अबतक करीब 1635 किलोमीटर की यात्रा कर ली है। यह शिवलिंग तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गया है।

    अब मध्य प्रदेश के बाद शिवलिंग उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न जगहों पर स्वागत करने की योजना बनी है। बनारस, मोहनिया होते हुए शिवलिंग बिहार में प्रवेश करेगा।

  • गोला के धौरहरा गांव मे चल रही नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

    गोला के धौरहरा गांव मे चल रही नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

             ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोला बाजार। गोला क्षेत्र के धौरहरा गांव में चल रही नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन व्यासपीठ से कथा का रसपान कराते हुए आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा और राम कथा मानव चरित्र निर्माण का साधन है। जब मनुष्य अपनी मनुष्यता को भूल पशुवत जीवन जीने लगता है तो हमारे सनातन धर्म के पवित्र ग्रन्थों के कथानक उनके जीवन सुधार में सहायक होते हैं। जैसे अपने चेहरे को संवारने के लिए हम अपना मुख दर्पण में देखते हैं। हम ठीक वैसे ही मानव चरित्र सुधारने के लिए यह शास्त्र रुपी दर्पण सहायक होते हैं, आपका आपसे परिचय कराते हैं। हमारे जीवन ध्रुव, प्रहलाद की तरह या हिरण्यकशिपु, शिशुपाल की तरह है।

    कथा के अंत में मुख्य यजमान सपत्नीक गुलाब तिवारी ने भागवत भगवान की आरती कर भागवत कथा श्रवण करने पधारे सभी कथा प्रेमियों का आभार प्रकट किया।

    यहां पर उमाशंकर तिवारी, श्रीनारायण दुबे, दुर्गा दुबे, बबुना दुबे, हरिश्चंद्र दुबे, संतोष शुक्ला, रामकवल दुबे, गामा यादव, डा. विश्वनाथन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग कथा अमृत रसपान किया.

  • आज का राशिफल 🌸17.12.2025

    आज का राशिफल 🌸17.12.2025

    निष्पक्ष टुडे /ज्योतिष डेस्क

    *🌸 आज का राशिफल 🌸*17.12.2025

    🐏मेष राशिफल*
    आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ

    🐂वृषभ राशिफल*
    जब भी कोई फैसला लेना होता है,आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं ǀयही उलझान है,अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे ǀआपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है ǀउनके साथ अच्छा समय बिताएं ǀ यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है ǀअगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं ǀ

    👫मिथुन राशिफल*
    दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ

    🦀कर्क राशिफल*
    यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ

    🐅सिंह राशिफल*
    आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल*
    आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ

    ⚖️तुला राशिफल*
    आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀ आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा ǀ जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल*
    दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ

    🏹धनु राशिफल*
    आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

    🐊मकर राशिफल*
    आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं ǀअगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें ǀ आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं,लेकिन शांति बनाये रखें,यह समय जल्दी ही बीत जायेगा ǀ परिवार के साथ समय बिताएं ǀ

    🧉कुंभ राशिफल*
    आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें ǀ बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें ǀ जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें ǀदुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा ǀ

    🐟मीन राशिफल*
    आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है ǀ हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी ǀ आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं ǀ आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था,परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी ǀ

  • हम आपके हैं महाराज जी…’, प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर इमोशनल हुए विराट-अनुष्का”

    हम आपके हैं महाराज जी…’, प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर इमोशनल हुए विराट-अनुष्का”

    मथुरा ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:

    भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे।

    मंगलवार सुबह दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में हुई इस मुलाकात के दौरान विराट और अनुष्का ने साष्टांग प्रणाम किया और संत से जीवन, कर्म और भक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण उपदेश प्राप्त किया

  • आज से होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन

    आज से होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन

    गोला बाजार। गोला विकास खण्ड के भर्रोह गांव में आज दिनांक 16 दिसंबर दिन मंगलवार से 9 दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन मां भुवनेश्वरी देवी मंदिर भर्रोह के परिसर
    में किया जाएगा। श्री राम कथा के कथा वाचक अंतर्राष्ट्रीय संत पूज्य रमेश भाई शुक्ला जी के मुखर बिंदुओं से दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा।यह आयोजन क्षेत्र के प्रमुख कथा स्थल पर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा। राम कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों और मर्यादाओं पर आधारित प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति के बीमा सलाहकार हर गोविंद यादव के अनुसार राम कथा का उद्देश्य समाज में धर्म नैतिकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन‌ कीर्तन आरती और प्रवचन होंगे।जिसमें आसपास के गांवों से श्रद्धालु श्रोतागणों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ के भागी बने।बता दें कि समिति द्वारा पंडाल प्रकाश ध्वनि व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।समापन 24 दिसंबर दिन बुधवार को है इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होना है।
  • श्री बालाजी मंदिर पर आज धूमधाम से भव्य सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

    श्री बालाजी मंदिर पर आज धूमधाम से भव्य सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

    श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस विद्युत उपकेंद्र तारामंडल गोरखपुर, पर आज दिनांक 9 दिसम्बर 2025 को सातवां स्थापना दिवस मनाया गया।

    प्रत्येक माह के 9 तारीख को श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा स्थापना दिवस मनाया जाता है। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’, सचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सभी सम्मानित सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया था कि हर माह मंदिर स्थापना दिवस प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा बालाजी सरकार दरबार में अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में निःशुल्क मेडिकल शिविर व सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन बालाजी दरबार में संपन्न हुआ।

    अपार संख्या में भक्तगणों का तांता लगा रहा। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से सहयोग के लिए सभी तारामंडल निवासी एवं समिति के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत अभिनंदन एवं आभार श्री बालाजी सरकार की कृपादृष्टि सदा हम सब पर बनीं रहे।

    “जय श्री बालाजी सरकार की जय हो।”

  • श्रीमद् भागवत कथा: भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन

    श्रीमद् भागवत कथा: भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन

    त्रिभुवन दास जी महाराज ने कहा – भगवान श्रीकृष्ण ने जिन असुरों का बाल लीलाओं के दौरान वध किया वे कहीं न कहीं सार्वजनिक बुराइयों के परिचायक रहे हैं*

    1. संतकबीरनगर के भिटहा स्थित “चतुर्वेदी विला” में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास त्रिभुवन दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने आंख बंद करके पूतना का वध किया क्योंकि वह योगी हैं और भगवान श्रीराम ने आंख खोलकर ताड़का का उद्धार किया क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।

    कथा के मुख्य बिंदु:*

    – भगवान श्रीकृष्ण ने जिन असुरों का बाल लीलाओं के दौरान वध किया वे कहीं न कहीं सार्वजनिक बुराइयों के परिचायक रहे हैं।
    – आध्यात्मिक रूप से पूतना अविद्या (माया) है, शकटासुर जड़वाद, वकासुर दंभ, अघासुर पाप, धेनुकासुर देहाध्यास, कालियानाग भोगशक्तिरूप विष है।
    – भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश मिलते हैं।

     

     

    *अभिनंदन और आशीर्वाद:*

    कथा व्यास त्रिभुवन दास जी महाराज ने जनार्दन चतुर्वेदी, जय चौबे, डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, डा सत्यम चतुर्वेदी, दिव्येश और रजत को ताज स्वरूप पगड़ी पहना कर उनके यशस्वी जीवन का आशीर्वाद दिया।

    *कथा में उपस्थित लोग:

    गोमती चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, शरद त्रिपाठी, मायाराम पाठक, अभयानंद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज मुमताज अहमद, अजय पांडेय, निहाल चन्द पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, दिग्विजय यादव, बृजेश चौधरी, आनंद ओझा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    09 दिसम्बर 2025 , मंगलवार*

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
    आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

    🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
    यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

    〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

  • गोवा में होगी दुनिया की सबसे ऊंची प्रभू श्री राम जी की प्रतिमा

    गोवा में होगी दुनिया की सबसे ऊंची प्रभू श्री राम जी की प्रतिमा

    पीएम मोदी गोवा में करेंगे दुनिया की सबसे ऊंची श्री राम प्रतिमा का अनावरण..!

    १. PM मोदी 28 नवंबर को गोवा के गोकर्ण पर्तगाली मठ में दुनिया की सबसे ऊंची (77 फुट) की भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

    २. गोकर्ण पर्तगाली मठ के 550 वर्ष पूरे होने पर यहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    भगवान राम की यह प्रतिमा नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के मार्गदर्शन में बनाई जा रही है।