आस्था के जनसैलाब में उमड़ी भीड़, उगते सूर्य देव को अर्घ्य दे पूर्ण किया व्रत । पुलिस प्रशासन भी अपने क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद दिखे।
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर।
खजनी-गोरखपुर छठ ब्रत की सुबह जमूरा नाला के अकटहवा बाबा के स्थान व उनवल के नीलकठ मंदिर,टेकवार के महादेव झारखंडी मन्दिर,सरया तिवारी, आदि पोखरे सहित अन्य जलाशयों पर भक्तों का विशाल जनसैलाब देखनो को मिला लोग अपने घर से रात गाजे बाजे के साथ सूर्य देव की रातभर पूजा अर्चना करने के पश्चात रात मे ही जलाशयों पर पहुच सुबह सूर्य देव का दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देने के लिये जलाशयों पर उपस्थित रहे।
भास्कर सूर्य देव के दर्शन के लिए जलाशयों पर मेले जैसा माहौल बना रहा।
बताते चले कि आज सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तो ने सुख संवृद्धि की कामना के साथ सुबह उगते हुए सूर्य को जल में खड़ी रह कर महिलाओं के अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।. यह ब्रत 60 घंटे की कठिन तपस्या के बाद व्रती सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाने के बाद ही कुछ अन्न ग्रहण करती है। खाए नहाए से शुरू हुआ यह व्रत मंगलवार को जाकर अपनी पूर्णता को प्राप्त किया।लोगो ने जलस्यो पर स्वनिर्मित बनाई गई बेदी पर पुष्प और पकवान को अर्पित कर भक्ति में लीन हो भगवान भास्कर देवता के उदय होने का इंतजार करती हैं. इस दौरान इनके परिवार के लोगों का भी समर्पण देखने लायक रहा । जल में खड़ी होकर व्रत रहने वाली महिलाएं जब सूर्य के निकलने का इंतजार करती हैं तो वही भाई, पति , बेटे भी मां को अर्घ्य के लिए दूध और जल हाथ मे लिए खड़े रहते हैं।
सभी जलाशयों पर हर जगह लाईट से ले कर अन्य सभी व्यवस्था दुरुस्त रहा। नगर पंचायत उनवल के अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने छठ पूजा की सारी व्यवस्था अपने नेतृत्व में संपन्न कराया।अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज व सभी टीमों के द्वारा सहयोग किया।
शासन व प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष खजनी अनूप सिंह,
के देखरेख में उनवल चौकी इंचार्ज राजू तिवारी,व महुआ डाबर चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह,सहित अन्य फोर्स सहित प्रशासन ने भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सकुशल संपन्न कराया छठ का महापर्व त्यौहार संपन्न कराया।
“प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी में सम्पन्न हुआ लोक आस्था का पर्व”
गोरखपुर। लोक आस्था और श्रद्धा का महान पर्व छठ महापर्व सोमवार की सुबह गोरखपुर में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। नहाए-खाए से आरंभ होकर चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए हजारों व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने गोरखपुर के घाटों, तालाबों और कृत्रिम जलाशयों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को दूध, गंगाजल, और फल अर्पित कर आभार प्रकट किया। वातावरण “छठ मइया के जयकारों” से गूंज उठा।
गोरखपुर के प्रमुख घाटों
राजघाट, रामघाट, गोरखनाथ घाट, रामगढ़ताल, महेशरा, चिलुआताल, झगहा, पीपीगंज, कैम्पियरगंज, रोहिणी और मीरपुर घाट —मीरपुर के राप्ती सहित जनपद के हर गांव की वर्ती महिलाओं ने अपने अपने गांव के नजदीक के पोखरों नदियों तालाबों पर आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर चार दिनों के कठिन व्रत का समापन कर रहे थे। महिलाओं ने परंपरागत परिधान में विधि-विधान से पूजा की, वहीं पुरुष व बच्चे दीप जलाकर घाटों को आलोकित कर रहे थे।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पूरे जिले के घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर स्वयं विभिन्न घाटों पर भ्रमण करते रहे और सुरक्षा, स्वच्छता तथा प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव तथा एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में शहर के सभी मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखा गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में सुदृढ़ सफाई व्यवस्था
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहर के सभी घाटों पर सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की सुदृढ़ तैयारी की गई थी। घाटों की कुल संख्या: 46 मुख्य + 64 अन्य घाट सफाई कर्मी: 3200+
पानी के टैंकर: 110 स्ट्रीट/रोड लाइट: 20,000+ एप्रोच मार्ग/तालाब निर्माण: 180+
नगर निगम के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डीपीआरओ नीलेश सिंह की देखरेख में सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। घाटों की सफाई के साथ फिसलन रोकने के लिए रेत और मिट्टी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
प्रशासनिक अधिकारियों की सघन निगरानी
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की सभी टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी थीं। सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अंजनी कुमार सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सीआरओ हिमांशु वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों पर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी।
सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में जाकर घाटों की व्यवस्था, जल की गहराई, बिजली व्यवस्था, सफाई और चिकित्सा सहायता की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय सुनिश्चित किया गया।
आपदा प्रबंधन और बचाव दल की तैनाती
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामघाट, राजघाट, गोरखनाथ घाट और रामगढ़ताल में जल पुलिस, एआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात रहीं। आपदा प्रभारी गौतम गुप्ता के निर्देशन में एनडीआरएफ की टीमें राप्ती नदी के विभिन्न घाटों — राजघाट, गोरखनाथ घाट, रामगढ़ताल, महेशरा, चिलुआताल, रोहिणी, पीपीगंज, कैम्पियरगंज और झगहा — पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात की गई थीं।
श्रद्धा और भक्ति का पर्व बना सामाजिक एकता का प्रतीक
छठ पर्व के दौरान गोरखपुर का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। घाटों पर लोकगीतों की स्वर लहरियां, दीपों की रौशनी और सूर्य आराधना का दृश्य मन को भावविभोर करने वाला था। श्रद्धालु महिलाओं ने “केलवा जस सोनवा” और “उठउ हे सूर्य देव” जैसे पारंपरिक गीतों के साथ अर्घ्य अर्पित किया।
पूरे आयोजन के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए पुलिस व प्रशासन सतत निगरानी में रहे। अधिकारियों ने ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर निगाह रखी।
लोक आस्था का पर्व सम्पन्न, प्रशासन ने जताया आभार
छठ पर्व की पूर्णाहुति पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी राज करन नय्यर ने सभी श्रद्धालुओं, व्रती महिलाओं, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गोरखपुर में यह पर्व शांति, अनुशासन और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ, जो प्रशासनिक समन्वय और नागरिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण है।
गोरखपुर के घाटों पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने का यह अनुपम दृश्य लोक आस्था, परंपरा और जनश्रद्धा का प्रतीक बनकर प्रदेश भर में गोरखपुर की पहचान को और अधिक उज्ज्वल कर गया।
गोरखपुर । श्री बालाजी मंदिर (निकट विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल) में चल रहे नौ दिवसीय अखंड कीर्तन का समापन शनिवार की शाम भक्ति और उल्लास के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन गायक अशोक वाल्मीकि तथा प्रसिद्ध शहनाई वादक गुलाब तिवारी, विजेंद्र सिंह और नवाब हुसैन की मनमोहक प्रस्तुति ने ऐसा भक्तिमय वातावरण निर्मित किया कि पूरा परिसर जय श्रीराम और बालाजी महाराज की जय के जयघोष से गूंज उठा।
इससे पहले दोपहर बाद आयोजित हवन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि से सम्पूर्ण वातावरण श्री बालाजी महाराज के दिव्य नाम से आलोकित हो उठा।
नौ दिनों तक चले इस अखंड कीर्तन में तारामंडलवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सनातन परंपरा को सशक्त किया। श्रद्धालुओं ने राम नाम संकीर्तन में लीन होकर प्रभु श्रीराम के भक्ति सागर में डुबकी लगाई।
इस अवसर पर श्री बालाजी समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमितेश्वर दूबे (बबलू), सचिव आशुतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा, सहायक कोषाध्यक्ष विश्वा सिंह सहित सुयश दुबे, मनीष मिश्रा, बद्रीनारायण उपाध्याय, कन्हैया तिवारी, अवनीश पांडेय, रंजन तिवारी, सुशील सिंह और कामाख्या नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।
“बालाजी मंदिर तारामंडल में नौ दिवसीस अखंड कीर्तन का आखिरी दिन”
“शनिवार को मंदिर परिसर में दोपहर बाद होगा हवन और प्रसाद वितरण”
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल में आयोजित नौ दिवसीय अखंड कीर्तन के आखिरी दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और उल्लास का माहौल लेकर आया। श्रीराम पांडे एवं मंटू पाठक ने अपनी भक्तिमय कीर्तन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
बड़ी संख्या में भक्तों ने कीर्तन का आनंद लिया। श्री बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों का अंग वस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले कलाकारों का उनके योगदान के लिए आभार जताया। उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे बबलू ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 2:00 बजे हवन और प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल होकर आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।
इस अवसर पर सचिव आशुतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा, विश्वा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सदस्यों ने इस महाआयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले तारामंडल वासियों और सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री बाला जी मंदिर प्रांगण, तारामंडल में चल रहे अखंड संकीर्तन के सातवें दिन मुख्य यजमान पाठक परिवार द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया गया।
इस अवसर पर श्री बाला जी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि तिवारी जी, उपाध्यक्ष श्री अमितेश्वर दुबे, सचिव श्री आशुतोष सिंह, तथा श्रीराम परिवार से श्री मनीष मिश्र, श्री कन्हैया तिवारी, श्री बद्री नारायण उपाध्याय, श्री रणंजय सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय भजन गायिका सुश्री पूजा जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत यह संध्या भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई।
गोरखपुर। 44 वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरीचौरा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 164 बृहस्पतिवार को हुआ।
कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में चल रहे इस नौ दिवसीय शिविर में कैडेट्स को सैन्य, शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विविध प्रशिक्षण प्रदान किए गए।
नौवें दिन की शुरुआत क्विज़ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें कैडेट्स ने एनसीसी, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके बाद कैडेट्स को शहीद स्मारक भ्रमण पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन किया और देशप्रेम का संकल्प लिया।
वहीं कैंप के दौरान आयोजित महिला सशक्तिकरण क्लास में उपनिरीक्षक कृष्णकुमार यादव ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ई-एफआईआर से संबंधित जानकारी दी।
इस सत्र में उपनिरीक्षक रजनीश मिश्र, उपनिरीक्षक अभय मौर्य और महिला आरक्षी साजिया खातून भी उपस्थित रहीं।
“चार्ली कंपनी ओवरऑल चैंपियन, कैडेट्स हुए सम्मानित”
शिविर के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में चार्ली कंपनी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। बेस्ट फायरर एसडब्ल्यू का खिताब कैडेट अंबिका को तथा बेस्ट फायरर एसडी का पुरस्कार कैडेट रवि को दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक व उनकी धर्मपत्नी रहीं। इस अवसर पर सूबेदार मेजर एम. अब्राहम, डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन सी.पी. त्रिपाठी, कैंप एडजुटेंट चीफ ऑफिसर अनिल कुमार गुप्ता, लेफ्टिनेंट अरुण यादव, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी तथा जीसीआई तृप्ति सिंह भी उपस्थित रहीं।
“कमांडेंट ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश”
कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने अपने क्लोज़िंग एड्रेस में कैडेट्स को अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ लेकर आई है। इस गीत में काजल राघवानी ने मनमोहक अदाकारी किया है, जोकि उनके फैंस और ऑडियंस को बहुत अच्छा लग रहा है। इस गीत को भक्तिभाव में डूबकर सिंगर कीर्ति सिंह ने गाया है, जोकि सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन गंगा तट पर और शानदार हवेली पर किया गया है और इस गीत में छठ पूजा की तैयारी किस तरह की जा रही है, इस पर फोकस किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत ही रिच लेवल पर किया गया है। यह छठ गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर कीर्ति सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने मनमोहक अदायगी किया है, जोकि कबीले तारीफ है। इस गीत को गीतकार शुभ दयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी सुनील बाबा एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर काजल राघवानी ने कहा कि ‘कुछ गीतों का अपना अलग ही मिजाज होता है। ऐसे ही ये छठ गीत आस्था और भक्ति से ओतप्रोत है। इस गीत में परफॉर्मेंस करके मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा। इतना बेस्ट छठ गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’
वहीं सिंगर कीर्ति सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने यह छठ गीत बहुत ही बेहतरीन बनाया है। ये गीत गाकर मैं दिल से बहुत खुश हूं। यह गीत गाकर ने मुझे बहुत आनंद मिला है। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
गोरखपुर। नव दिवसीय अखंड संकीर्तन कार्यक्रम मैं आज कुशीनगर की मशहूर कीर्तन गायिका तनु प्रिया जी की भक्ति में प्रस्तुति हुई। पूरा बालाजी मंदिर प्रांगण भक्तों से सराबोर रहा। इस शुभ अवसर पर ट्रांसपोर्टर कामाख्या सिंह के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी जी द्वारा आए हुए सभी कलाकारों का अंग वस्त्र पहना कर का स्वागत किया गया।
इस शुभ घड़ी में गजराज का भी आगमन बालाजी प्रांगण में हुआ। श्री बालाजी सेवा समिति उपाध्याय अमितेश्वर कुमार दुबे सचिव आशुतोष कुमार सिंह कोषाध्यक्ष जय प्रकाश ओझा सह कोषा अध्यक्ष विश्वावा सिंह सूयश दुबे सुशील कुमार सिंह मनीष मिश्रा बद्रीनारायण उपाध्याय कन्हैया तिवारी रनजय सिंह अन्य सदस्य गढ़ भी मौजूद रहे।
बालाजी सरकार दरबार में चल रहे अखंड कीर्तन के महायोजना के छठें दिन अपार संख्या में भक्तगणों का ताता लगा रहा। पूरा तारामंडल राम मय हो गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पत्रकार बंधुओ के सहयोग से पूरे शहर के भक्तगणों का बालाजी के दरबार में जमावड़ा हो रहा है। आज प्रसाद वितरण चैतन्य ट्रेडर्स ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शरद सिंह के द्वारा किया गया। इस खास मौके पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी जी ने आए हुए सभी कलाकारों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया साथ में बालाजी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ओझा जी सह कोषाध्यक्ष विश्ववा सिंह सचिव आशुतोष कुमार सिंह सूयश दुबे सक्षम दुबे रंजन तिवारी मनीष मिश्रा कन्हैया तिवारी बद्री उपाध्याय कामाख्या नारायण सिंह एवं समिति के अन्य सदस्य की तरफ से आए हुए सभी कलाकारों का स्वागत किया गया।
श्री बालाजी दरबार में नव दिवसीय अखंड कीर्तन की पांचवें दिन प्रोफेसर पंकज सिंह के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
अपार संख्या में शाम 6:00 से भक्तों की ताता लगा रहा। मशहूर कीर्तन गायक अखिलेश शुक्ला जी एवं महेंद्र गिरी के जी के कीर्तन ने समा बांध दीया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी जी के श्रीराम फाइनेंस की तरफ से बालाजी मंदिर में वाटर कूलर भी भेंट किया गया। बालाजी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू एवं सचिव आशुतोष कुमार सिंह राजेश विश्वावा सिंह सुयश दुबे रंजन तिवारी कामाख्या नारायण सिंह गोरख पांडेय तथा श्रीराम फाइनेंस की पूरी टीम मौजूद रही जय हो बालाजी सरकार की।