Category: धर्म

  • ईद मिलादुन्नबी : या नबी सलाम अलैका की गूंज के साथ उमड़ा जनसैलाब

    ईद मिलादुन्नबी : या नबी सलाम अलैका की गूंज के साथ उमड़ा जनसैलाब

    “मुहब्बत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मुहम्मदी”

    गोरखपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस की खुशी ईद मिलादुन्नबी के रूप में शुक्रवार को मुहब्बत, अकीदत, अदब व एहतराम के साथ मनाई गई। पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिवस के 1500 साल पूरे होने की खुशी हर तरफ नजर आई। जुमा की तकरीर में पैगंबर-ए-इस्लाम की शान बयान की गई।

    ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घर, मस्जिद, मदरसा व दरगाहों में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजी। कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। दरूदो-सलाम का नजराना पेश किया गया। फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी हुई। मुसलमानों के सिरों पर इस्लामी टोपियां व अमामा शरीफ सजा नजर आया। हाथों में इस्लामी झंडा दिखा।

    सुबह मस्जिदों पर परचम कुशाई (झंडारोहण) की रस्म परंपरा के मुताबिक अदा की गई। विभिन्न मुहल्लों से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। हर जुबां व सोशल मीडिया पर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद थी। इस खुशी के मौके पर मुल्क में अमन, शांति व कौम की तरक्की के लिए खास दुआ की गई। घरों में लजीज पकवान बने। जुलूस निकलने का सिलसिला सुबह जो शुरू हुआ तो देर रात चलता रहा। सभी ने सरकार की आमद मरहबा, या नबी सलाम अलैका, या रसूल सलाम अलैका, या हबीब सलाम अलैका, मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम, लब्बैक या रसूलल्लाह आदि सलाम पैगंबर-ए-इस्लाम की बारगाह में पेश किया। नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर, नारा-ए-रिसालत या रसूलल्लाह, हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा भी खूब लगा। कई जगह जुलूसों का स्वागत भी किया गया। इस्लामी पैगाम से सजे बोर्ड, तख्तियां व बैनर पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं रोशनी डाल रहे थे। जुलूसों में तिरंगा झंडा भी लहरा रहा था। छोटे काजीपुर व बड़े काजीपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पवित्र बाल मुबारक (मूए मुबारक) की जियारत सलातो सलाम के बीच करवाई गई।

    रवायत के मुताबिक हुई मस्जिदों में परचम कुशाई

    जाफरा बाजार में सब्जपोश हाउस मस्जिद के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी के नेतृत्व में दरूदो सलाम की महफिल सजी। जिसमें पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की बारगाह में संयुक्त रूप से दरूदो सलाम का नजराना पेश किया गया। इसके बाद तमाम घरों पर जाकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश कर किताब, मिठाई, बिस्कुट, शरबत, नमकीन बांटी गई। राहगीरों को भी मुबारकबाद के साथ मिठाई पेश की गई। वरिष्ठ शिक्षक मुजफ्फर हसनैन रूमी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने किरदार व व्यवहार, मुहब्बत, भाईचारगी, अमन, शांति, अमानतदारी, वादा-वफा की वजह से सबका दिल जीत लिया। सारा जहां पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिवस की खुशियां मना रहा है। पैगंबर-ए-इस्लाम ने फरमाया है कि पड़ोसियों के साथ मुहब्बत से रहो। उनके खुशी गम में बराबर के शरीक रहो। छोटों से मुहब्बत करो। आपस में मुहब्बत से रहो। लड़ाई झगड़े से दूर रहो। जुबान से गंदी बातें न निकालो, गाली न दो। वादा खिलाफी न करो। हमेशा सच बोलो। झूट से दूर रहो। नमाज कायम करो। इस मौके कारी मुहम्मद अनस रजवी, नेहाल अहमद, आसिफ महमूद, युसूफ, मुहम्मद जैद, अली अहमद, तारिक सामानी, इरफान, शहनवाज आलम, मुख्तार अहमद, हाजी रफीउल्लाह, तनवीर, अलीशान, रूशान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    मुहल्ला बड़गो में मिलाद शरीफ की महफिल हुई। कारी मुहम्मद अनस रजवी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षा से ही दुनिया में अमन शांति संभव है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम केवल मुसलमानों में ही नहीं बल्कि हर मजहब में कद्र की ऊंची मंजिल पर विराजमान हैं। मकतब इस्लामियात चिंगी शहीद इमाम चौक तुर्कमानपुर में महिलाओं की दरूदो सलाम की महफिल हुई। महिलाओं ने मिलकर दरूदो सलाम पढ़ा। महफिल में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान बयान की गई। छोटे काजीपुर स्थित गौसिया जामा मस्जिद में परचम कुशाई मौलाना मुहम्मद अहमद निजामी व कारी शमसुद्दीन, मस्जिद जामे नूर बहादुर शाह जफर कालोनी बहरामपुर में मुख्तार अहमद, सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मुहल्ला में कारी मोहसिन रजा, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह में मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर में मौलाना अली अहमद आदि ने परचम कुशाई की। इसके अलावा शहर की तकरीबन सभी मस्जिदों में परचम कुशाई की गई।

    जुलूस-ए-मुहम्मदी ने दिया अमन व मुहब्बत का पैगाम

    खूनीपुर, तुर्कमानपुर, गाजी रौजा, रहमतनगर, पहाड़पुर , जाफरा बाजार, अहमदनगर चक्शा हुसैन, बक्शीपुर, घासी कटरा, धम्माल, तिवारीपुर, रसूलपुर, गोरखनाथ, खूनीपुर, घोसीपुरवा, सूर्य विहार कालोनी, जमुनहिया बाग, शाहिदाबाद सहित सभी मुहल्लों से जुलूस निकाला गया। जगह-जगह जुलूस का स्वागत हुआ। जुलूस का मुख्य केंद्र नखास चौराहा रहा। जुलूस के मार्गों पर कई जगह स्वागत द्वारा बने थे। जिसे गुब्बारों व झालरों से सजाया गया था। जगह-जगह जुलूसों का स्वागत कर मीठा चावल, बिस्किट, केक, इमरती आदि बांटी गई। लंगर भी बांटा गया। जुलूस में लोग लोग सेल्फी लेते भी दिखे। कई जुलूसों में मस्जिद व दरगाहों के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस में घोड़ा, बग्घी आदि शामिल रहे।

  • पंच ऋषि पूजन के अवसर पर आज लाल डिग्गी चौराहे से ऋषि कश्यप महर्षि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

    पंच ऋषि पूजन के अवसर पर आज लाल डिग्गी चौराहे से ऋषि कश्यप महर्षि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

    वरिष्ठ संवाददाता : मनोज कश्यप

    यह शोभा यात्रा लाल डिग्गी से घासी कटरा होते हुए तमाम अन्य जगहों पर गई।

    शोभा यात्रा के समापन में कसौधन पंचायती मंदिर हाल्सीगंज में आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी अपना योगदान दिया।

    इस कार्यक्रम में उद्योग व्यापार जगत के व्यवसायियों ने बढ़-चढ़ कर के हिसाब लिया।

    इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि चारु चौधरी अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, मिसेज गोरखपुर जय गुप्ता, कसौधन समाज के अध्यक्ष अशोक गुप्ता व शिखा गुप्ता, उमेश अग्रहरि, व्यापार मंडल के नेता रमेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रूपेश गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता तथा समस्त व्यापार मंडल के अन्य गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • तीज पर मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सागर

    तीज पर मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सागर

    ‘व्रती महिलाओं ने किया भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे’

    रिपोर्ट – रोहित श्रीवास्तव

    गोरखपुर। तीज के पावन अवसर पर सोमवार को मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया। पारंपरिक परिधान में सजी बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया और तीज व्रत कथा श्रद्धा भाव से सुनी।

    महिलाओं ने शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। इस दौरान पूरे मंदिर में भक्ति गीत और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।

    श्रद्धालुओं का कहना था कि तीज व्रत माता पार्वती और भगवान शिव के दिव्य मिलन का प्रतीक है, जो दांपत्य जीवन में प्रेम, सौभाग्य और शांति प्रदान करता है।

    मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर में तीज का पर्व श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां हर ओर शिवभक्ति का रंग छाया रहा।

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण रूपसज्जा में आए बच्चों को दुलारा

    गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

    गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप सजा में आए बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया दुलार किया।

    रात 12:00 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर लोगों को सुभाशीष देंगे।

  • श्रीबालाजी मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, वृन्दावन से पधारे पं. नीरज बावरा जी

    श्रीबालाजी मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, वृन्दावन से पधारे पं. नीरज बावरा जी

    गोरखपुर, 16 अगस्त। श्रीबालाजी मंदिर, विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति-संगीत, झांकियों और रासलीलाओं से गुंजायमान रहा।

    विशेष आकर्षण के रूप में श्रीधाम वृन्दावन से पधारे सुप्रसिद्ध संत पं. नीरज बावरा जी ने अपनी अमृतवाणी से भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म की महिमा तथा गीता उपदेश का संदेश दिया। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और देर रात तक कीर्तन-भजन का क्रम चलता रहा।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि तिवारी, उपाध्यक्ष श्री अमितेश्वर दुबे, सचिव एवं आयोजक श्री अशुतोष कुमार सिंह ‘राजेश सिंह’ तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों की ओर से सभी भक्तजनों व सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

  • बालाजी मंदिर में 16 अगस्त को भव्य भजन संध्या व कीर्तन का आयोजन

    बालाजी मंदिर में 16 अगस्त को भव्य भजन संध्या व कीर्तन का आयोजन

    गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर, विद्युत उपकेंद्र, तारामंडल, गोरखपुर में 16 अगस्त 2025, शनिवार को सायं 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक भव्य भजन संध्या एवं अखंड कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित नीरज बावरा जी अपनी मधुर वाणी से भक्ति, आनंद और श्रद्धा की अमृतधारा प्रवाहित करेंगे।
    भजनों की स्वर लहरियों और भक्तिरस की बयार में डूबकर प्रत्येक श्रोता भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और उनकी करुणा का अनुभव करेगा। पुष्पों से सुसज्जित, दीपमालाओं से आलोकित मंदिर परिसर में होने वाला यह आयोजन एक आध्यात्मिक पर्व का अनुभव कराएगा।
    मंदिर समिति सभी श्रद्धालु भक्तों से विनम्र आग्रह करती है कि अपने परिवार और मित्रों सहित पधारकर इस पावन अवसर की शोभा बढ़ाएँ और भजनामृत का रसपान करें।

    आयोजक : श्री आशुतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष : श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष : श्री अमितेश्वर दुबे तथा समिति के अन्य सदस्यगण, इस आयोजन में आप सभी की उपस्थिति हेतु हृदय से आभारी रहेंगे।

  • कुमार अर्जुन के संकीर्तन में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, जयकारे से वातावरण हुआ भक्तिमय

    कुमार अर्जुन के संकीर्तन में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, जयकारे से वातावरण हुआ भक्तिमय

    गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल के पावन प्रांगण में आयोजित अखंड कीर्तन में भजन और कीर्तन की रसधारा बही तो श्रद्धालु झूमने लगे। कार्यक्रम के दौरान जहां हर श्वास में राम नाम की गूंज रहीं वहीं हर हृदय में श्रद्धा की ज्योति प्रज्वलित होती रही। सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार अर्जुन ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को अलौकिक बना दिया। उनके सुरों में भक्ति की शक्ति थी, शब्दों में भावों की गहराई, और हर ताल में उत्साह का स्पंदन। हरे राम, राम राम हरे-हरे, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा- कृष्णा हरे रहे की मनमोहक प्रस्तुति पर मंदिर परिसर जयकारों से आकाश गूंज उठा। श्रीबाला जी मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह केवल एक भजन-समारोह नहीं था, यह तो आत्मा को जागृत करने वाला आध्यात्मिक उत्सव था, जो जीवन को धर्म, प्रेम और उत्साह के रंगों से भर देता है।

    बहरहाल अखंड कीर्तन शाम चार बजे शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद की अविरल धारा प्रवाहित होती रही। आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित कीर्तन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देर रात तक भजनामृत का रसास्वादन करते रहे।

    इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पुष्पहार व शॉल अर्पित कर अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर दुबे ने आगंतुकों के प्रति आभार।

    व्यक्त किया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव आशुतोष कुमार सिंह, केके त्रिपाठी, सभापति पांडेय, विनय पांडेय, रितेश तिवारी,कामाख्या नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    श्रीबालाजी मंदिर तारामंडल के प्रांगण में भजन की प्रस्तुति करते हुए कुमार अर्जुन व उनकी मंडली के कलाकारों ने अद्भुत समां बांध दिया।

  • श्री बालाजी मंदिर में अखंड कीर्तन के अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक कुमार अर्जुन का आगमन

    श्री बालाजी मंदिर में अखंड कीर्तन के अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक कुमार अर्जुन का आगमन

    “सभी श्रद्धालुजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ”

    गोरखपुर ,08 अगस्त 2025 : को श्री बालाजी मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक कुमार अर्जुन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

    उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति, श्रद्धा एवं आनंद की अविरल धारा प्रवाहित की। आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित कीर्तन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और देर रात तक भजनामृत का रसास्वादन करते रहे।
    इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से पुष्पहार व शॉल अर्पित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
    अध्यक्ष – श्री जितेन्द्र मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष – श्री अमितेश्वर दुबे तथा समिति के अन्य सदस्यगण का इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक धन्यवाद व आभार।

  • महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से चेहल्लुम पर 14 व 15 अगस्त पर निकलेगा रिवयती जुलूस

    महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से चेहल्लुम पर 14 व 15 अगस्त पर निकलेगा रिवयती जुलूस

    “जुलूस के मार्गो पर साफ सफाई व मलवा हटाने की मांग”

    गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्ला ने बताया कि 14 व 15 अगस्त को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से चेहल्लुम पर रिवयती जुलूस निकलता है यह जुलूस विभिन्न थाना क्षेत्र राजघाट, तिवारीपुर कोतवाली रामगढ़ताल क्षेत्र से लगभग 25 वो की संख्या में जुलूस महानगर के इलाहीबाग, पीपरापुर, माली टोला, पिपरापुर बीच टोला, असकरगंज ,बसंतपुर सराय ,नरकटिया धम्माल मोहल्ला बड़गो रानीबाग चिलमापुर कच्चीबाग आदि मुहल्ला से निकलता है। जिला प्रशासन से गुजारिश है कि इन जुलूस के मार्ग पर मलबे को हटाने और साफ सफाई का इंतजाम किया जाए।

    श्री अब्दुल्लाह ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन (र.अ) और उनके 72 साथियों ने कर्बला के मैदान में शहादत पाई । हजरत इमाम हुसैन (र.अ)और उनके वफादार साथियों की शहादत के चालीसवाँ के दिन को चेहल्लुम के रूप में मनाया जाता है ।

    चेहल्लुम केवल गम का दिन नहीं है बल्कि यह दिन सब्र ,कुर्बानी और हक के लिए डट जाने की मिसाल को याद करने का है हज़रत इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में यज़ीद जैसे जालिम हाकिम के सामने सर झुकाने की बजाय शहादत को गले लगाया ताकि इस्लाम की असल तालीमात कायम रहे, उन्होंने बता दिया की मौत को गले लगाना बेहतर है बजाए जुल्म के सामने झुकने की। चेहल्लुम हमें याद दिलाता है कि इंसाफ ,इंसानियत और धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी देनी ही असली इस्लाम है समाज में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और इंसाफ अमन और भाईचारा का पैगाम दे।

    इमाम चौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के कन्वीनर हाजी कलीम फरजंद ,सरपरस्त खैरुल बशर, कोषाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी, महासचिव नवीउल्लाह अंसारी ,पार्षद उज्जैन अहमद, मंजूर आलम, इरफान,आबिद अली,साजिद अली,मोमिन अली आदि लोगों ने चेहल्लुम के जुलूस में आपसी शौहर्द और भाईचारा बनाए रखने की लोगों से अपील की ।

  • जलाभिषेक के लिए बड़हलगंज में उमड़ा जनसैलाब

    जलाभिषेक के लिए बड़हलगंज में उमड़ा जनसैलाब

    ब्यूरो प्रभारी —– विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज सावन माह के चौथे सोमवार को बड़हलगंज स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा।


    सोमवार की सुबह बोलबम कावरिया संघ के नेतृत्व मे लेटाघाट से पवित्र सरयू का जल भरकर श्रद्धालुओं का हुजूम निकल पड़ा। आगे आगे रथ पर ज्योतिषाचार्य दीपक त्रिपाठी के साथ भगवान शिव की झांकी, उसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता और फिर महिलाओं का हुजूम चल रहा था। अंत में डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं का हुजूम था। जुलूस डीह राजा, गोला तिराहा, कालेज तिराहा, पटना चौराहा, जामा मस्जिद, सोती चौराहा होते हुए बाबा के मंदिर प्रांगण मे पहुंचा। जहा आचार्य द्वारा संकल्प के बाद जलाभिषेक किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व एंबुलेंस तैनात था।
    जलाभिषेक के जुलूस पर गोला तिराहे पर पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी तो वही पटना चौराहे पर विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने आवास से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की।
    जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बीरु सोनकर, श्रवण जायसवाल आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, रामदेव वर्मा, राजेश पटवा, श्रीकांत सोनी, बबलू राय, बृजेश उमर, वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सुनील यादव, सुदीप वर्मा, सार्जन सोनकर, रामदास मद्धेशिया, दिलीप निगम, राजू गुप्ता, उमेश निगम आदि सहित हजारों महिला श्रद्धालु शामिल रहें।