Category: धर्म

  • भारी सुरक्षा के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस

    भारी सुरक्षा के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस

    “रविवार को निकला ताजिया जुलूस, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम- क्षेत्राधिकार उदय प्रताप सिंह”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी। मुहर्रम की दसवीं पर ताजिया का जूलूस निकालकर या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला पहुंच कर सुपुर्द-ए-खाक किया गया ताजिया।

    खजनी थाने के क्षेत्र में मुहर्रम की दसवीं पर ताजिया का जूलूस निकालकर या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला पहुंच कर सुपुर्द-ए-खाक किया गया मोहर्रम का जुलूस खजनी कस्बे सहित सबसे अधिक मुस्लिम आबादी का नगर पंचायत उनवल में जोशो-खरोश के साथ ताजिया का जूलूस निकाल कर मुस्लिम भाईयों ने हुसैन के कुर्बानी की याद में निकले मोहर्रम का जुलूस निकाल कर मुस्लिम भाईयों ने हुसैन के कुर्बानी की याद में लाठी भांजने, चलाने तथा अपने विरोधियों से युद्ध में कैसे बचा जाये की कलाओं का पुरजोर प्रदर्शन किया गया तथा आस्थावान लोगों ने इस कला की भूरी प्रशंसा की।

    इस अवसर पुलिस प्रशासन ताजिया के जूलूस को लेकर काफ़ी सतर्क दिखे जिससे दसवीं के अवसर पर ताजिया का जूलूस सकुशल शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर क्षेत्राधिकार खजनी उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार,ध्रुवेश सिंह, नायब तहसीलदार व खजनी थाना अध्यक्ष अनूप सिंह, उनवल चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी, पीएसी के जवान सहित पुलिस तथा होमगार्ड के जवान व्यवस्था में लगे रहे है।

  • वनस्पति माता मंदिर पर अवैध कब्जा, एसडीएम से मिले वार्डवासी

    वनस्पति माता मंदिर पर अवैध कब्जा, एसडीएम से मिले वार्डवासी

    ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के वार्ड नंबर 4 में स्थित वर्षों पुराने वनस्पति माता मंदिर पर अवैध कब्जा और असामाजिक गतिविधियों को लेकर वार्ड वासियों में गहरा रोष फैल गया है। मामले को लेकर वार्ड के लोग उप जिलाधिकारी खजनी से मिलकर मंदिर पर कब्जा करने वाले के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उप जिलाधिकारी ने खजनी थाना प्रभारी को मंदिर से अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।

    इस संबंध में सभासद राजन पासवान ने सौंपे गए एक प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मंदिर की देखभाल स्वर्गीय रामबृक्ष पासवान के परिजन और गांव के लोग करते आ रहे हैं। लेकिन कुछ समय से गांव के ही सुग्रीम पुत्र स्वर्गीय श्यामसुंदर ने मंदिर परिसर में साधु का भेष धारण कर असामाजिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। सुग्रीम ने वहां टिनशेड डालकर गाय, भैंस और बकरियां रखने के साथ-साथ अपनी पत्नी के साथ वहां रहने का सिलसिला भी शुरू कर दिया।

    प्रार्थना पत्र में आरोप है कि सुग्रीम ने मंदिर परिसर में अनैतिक गतिविधियां शुरू कर दीं, जिसमें जुआ खेलना, शराब और गांजा सेवन करना, तथा पूजा करने वाली और गुजरने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करना शामिल है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो सुग्रीम ने मारपीट और गाली-गलौज का सहारा लिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

    सभासद राजन पासवान ने बताया कि इस मामले की सूचना प्रशासन को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और मामला उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। इस प्रार्थना पत्र पर कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें उमानाथ पासवान, सनी पासवान, यहाष चौधन, सुरज पासवान, और अन्य शामिल हैं।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सुग्रीम को मंदिर परिसर से तत्काल हटाया जाए, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे और गांव में शांति स्थापित हो सके। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • जंगल कौड़िया क्षेत्र में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया, शांति और सद्भाव का माहौल

    जंगल कौड़िया क्षेत्र में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया, शांति और सद्भाव का माहौल

    संवाददाता एसपी ओझा

    गोरखपुर। जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के जंगल कौड़िया, नयागांव, डोहरिया, भीटनी, तुर्कवलिया, गायघाट के विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर स्थानीय लोग सुबह से ही उत्साह में डूबे नजर आए। मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाइयां देते दिखे। इस दौरान क्षेत्र में आपसी सौहार्द और एकता का माहौल देखने को मिला।
    स्थानीय लोगों ने नमाज के बाद कुरबानी की रस्म अदा की और अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्सव की खुशी में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर सामुदायिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। इस पर्व ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करने का काम किया।

    क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी ने चिलुआताल और पीपीगंज के विभिन्न मदरसों और ईदगाहों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

    स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। एक स्थानीय निवासी मोहम्मद असलम ने कहा, “इस बार बकरीद का पर्व बहुत ही खुशी और शांति के साथ मनाया गया। प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे हम सभी ने अपने परिवार और समुदाय के साथ इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।”

    बकरीद के इस अवसर पर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जो इस पर्व के मूल संदेश को और मजबूत करती है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह त्योहार शांति और खुशी के साथ संपन्न हुआ।

  • कुर्बानी और मुबारकबाद के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ बकरीद

    कुर्बानी और मुबारकबाद के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ बकरीद

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज खुदा की राह में खुद की कुर्बानी का संदेश लिए ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने मनाया और एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।

    नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित जामा मस्जिद, कर्बला मैदान सहित पुराना गोला मोहल्ला स्थित शिया मस्जिद पर मुस्लिम अनुयायियों ने नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन की प्रार्थना कर, एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने भी अपने साथियों एवं सहयोगियों के साथ मौजूद रह कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दिया और नगर की गंगा-जमुनी संस्कृति, भाईचारे की मिसाल पेश किया। बकरीद त्यौहार के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने नगर में साफ-सफाई की बेहतरीन व्यवस्था के साथ कुर्बानी के अवशेष खुले में न फेंके जाए इसके लिए व्यवस्था कराई। शांति/सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी गोला मनोज कुमार पाण्डेय, कोतवाल चंद्रभान सिंह, ईओ रामसमुख, नायब तहसीलदार जयप्रकाश अपने दल बल के साथ सभी नमाज अदायगी स्थानों पर सतर्क रहे।

    इस अवसर पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अय्यूब, डा. सलाहुद्दीन अंसारी, उस्मान, सभासद नेयाज कुरैशी, खुर्शीद अहमद, डा. एम शमीम, जमाल अहमद, डा. मोअज्जम, डा. परवेज कमाल, डा. शमीम आबिदी, डा. हसीन अहमद, डा. फैयाज अहमद, डा. नईम अहमद, नसीम अहमद, नगरपंचायत लिपिक सुनील कुमार, विपुल निषाद, उमेश यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव, बृजेश उमर, हिमांशु गौड़, विकाश गौड़, जावेद अहमद, आज़ाद, नेयाज अहमद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

  • शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जुलूस में उमड़े श्रद्धालु

    शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जुलूस में उमड़े श्रद्धालु

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय ब्लाक के सिधुआपार गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु शनिवार को जुलूस निकाला गया और उन्हें क्षेत्र भ्रमण कराया गया। जुलूस में गांव तथा क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े।
    अपरांह भगवान शिव पार्वती, नंदी की मूर्ति का ग्रामवासियों ने पूजन किया। उसके बाद गाजे-बाजे व ढोल-नगारे के साथ जुलूस निकला। जो मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सिधुआपार गांव का भ्रमण करते हुए बाछेपार, कालेज रोड, गोला रोड, सोती चौराहा होते हुए जलेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। जहां से पुनः मंदिर परिसर में आकर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जगह-जगह मूर्ति के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। आचार्य राजनजी ने कहा कि जब नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होता है तो क्षेत्र की समस्त देवों के पास मूर्ति को ले जाया जाता है। इसका तात्पर्य यह है कि जब कोई नया कार्य करें तो बड़ों से, पूर्वजों से, गुरु और आचार्य से निवेदन करते हुए आरंभ करें। इसका नाम रथ भ्रमण है। भ्रमण के बाद मूर्ति को निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई। ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, महानंद मिश्र, नागेंद्र पांडेय, कंचन पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, विशाल पांडेय, प्रशांत पांडेय, चंदन पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, मिथिलेश पांडेय, जीत पांडेय, प्रभाकर पांडेय, पिंटू पांडेय, विवेक पांडेय, सोनू पांडेय, रिंकू मिश्र सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-अजहा, लोगों में दिखा उत्साह और खुशी का माहौल

    धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-अजहा, लोगों में दिखा उत्साह और खुशी का माहौल

    “ईद उल अज़हा की.नमाज की सकुशल संपन्न छोटे-छोटे बच्चे गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

    खजनी तहसील के अंतर्गत आज बकरीद का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।इसे ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय का यह बड़ा पर्व न केवल त्याग का पैगाम देता है, बल्कि अल्लाह की राह में खुद को भी समर्पित करने का जज्बा पैदा करता हैं।

    खजनी तहसील के अंतर्गत सभी मस्जिद में नमाजियों नमाज अदा की गई खजनी तहसील के अंतर्गत मस्जिदों पर ईद-उल-अज़हा की नमाज नमाजियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण अदा की जामा मस्जिद कादरिया रुद्रपुर खजनी के मौलाना ने सुबह 6 बजे से सात बजे तक ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की गई प्रबंधक हाजी शहाबुद्दीन व नमाजियों ने मुल्क मे अमन चैन की दुआ मागी गई।

    मौलाना औरंगज़ेब ने कहा हमारे मुल्क किसी की नजर ना लगे पूरे मुल्क में अमन और चैन रहे नमाजियों ने मुल्क मे अमन चैन की दुआ मागी गई।

    उनवल कस्बे मे ईद उल अज़हा की नमाज का त्योहार शान्ति पूर्ण माहौल मे सम्पन् हुआ कस्बे मे जामा मस्जिद तथा गौसिया मस्जिद तथा ईदगाह मे तीन जगहो पे नमाज अदा की गई तथा उनवल में गोरसैरा भलुआन तेतरिया टेकवार तथा पुरासपार के मुस्लिम भाईयो ने सिद्दत केसाथ नमाज अदा कर एक दुसरे के गले मिल कर सब की सलामती की दूआ की चाराे जगह मिलाकर हजारो की संख्या मे मुस्लिम भाईयो ने नमाज अदा की हिन्दू भाईयो ने भी गले मिलकर एक दुसरे को मुबारक बाद दीया। मौके पर उपस्थित सुरक्षा दृष्टि से शासन प्रशासन रही मुस्तैद।

  • सुंदरकांड पाठ में उमड़ा जन सैलाब विधायकों ने ग्रहण किया प्रसाद

    सुंदरकांड पाठ में उमड़ा जन सैलाब विधायकों ने ग्रहण किया प्रसाद

    “श्री बालाजी हनुमान मंदिर पर विधायक ग्रामीण विधायक सहजनवा हनुमान भक्तों को प्रसाद वितरण कर ग्रहण किया प्रसाद”

    गोरखपुर। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर विद्युत उपकेंद्र तारामंडल निकट सेल टैक्स ऑफिस के पास हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया हनुमान भक्तों ने सुन्दरकाण्ड पाठ में पहुंच कर भंडारे में प्रसाद लिया। आए हुए अतिथियों व हनुमान भक्तों को आशुतोष सिंह (राजेश) रामनामी अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया आशुतोष सिंह व मानवेंद्र सिंह ने विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह को रामायण भेंट किया हनुमान मंदिर पर हनुमान भक्तों विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने पहुंचे जन सैलाब को प्रसाद वितरण कर स्वयं प्रसाद ग्रहण किया इस हनुमान मंदिर को जीडीए द्वारा बनवाया गया था, जिसका आशुतोष कुमार सिंह राजेश की टीम ने सौंदर्यीकरण कराकर कर आज हनुमान भक्तों द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया तत्पश्चाद बृहद रूप से प्रसाद वितरण हनुमान भक्तों को कराया गया। आज के सुंदरकांड पाठ में प्रमुख रूप से
    विधायक ग्रामीण विपिन सिंह विधायक प्रदीप शुक्ला विश्व प्रियांशु सिंह आशुतोष सिंह (राजेश) पार्षद अशोक मिश्रा मानवेन्द्र सिंह(मिंटू) अरविंद सिंह राघवेंद्र सिंह (मुन्ना) जय शंकर पाल (बब्बू) विनोद तिवारी राणा सिंह मुनिवर चंद राजेश मिश्रा रत्नेश्वर मिश्रा सहित मुहल्ले वासी व आम जनमानस बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।

  • अयोध्या में 5 जून को राम दरबार और अन्य देवालयों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा

    अयोध्या में 5 जून को राम दरबार और अन्य देवालयों की भव्य प्राण प्रतिष्ठा

    अयोध्या की पावन नगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार सहित कुल 14 नए मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे….. अनुष्ठान से पूर्व 2 जून को सरयू तट से 400 महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई। आज और कल यज्ञ मंडप पूजन, हवन, पालकी यात्रा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे…..इसे लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और भारी पुलिस बल तैनात है….. अयोध्या में आयोजन से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचा रही है, रामलला के नियमित दर्शन जारी रहेंगे, लेकिन प्रथम तल पर स्थित राम दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ समय बाद खोला जाएगा…….मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के दिन यह आयोजन होना एक विशेष संयोग है, जो अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी बढ़ाता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर अयोध्या एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र बनेगी…।

  • साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर मीठे ठंडे जल की छबील लगाई गई

    साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर मीठे ठंडे जल की छबील लगाई गई

    “40 दिन संध्या काल श्री सुखमणि साहिब पाठ” मे निरंतर समयबद्ध प्रथम पंक्ति में स्थान लेने वाली माताएं,बहनों को संगत के मध्य सम्मानित किया गया”

    प्रयागराज । गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनीय है। मानवता के सच्चे सेवक,धर्म के रक्षक,शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी गुरु अर्जुन देव अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे जो दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे। अलोपीबाग गुरुद्वारा संगत द्वारा में प्रातः काल से वाहेगुरु,वाहेगुरु के जप तप से शहीदों के सरताज,शांति के पुंज,अहिंसा के महान पुजारी,ब्रह्मज्ञानी पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव साहेब जी महाराज जी का पावन शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया।

    गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि पांचवे गुरु महाराज जी ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के द्वारा लाए गए अनेक भक्तों,संतो,फकीरों की वाणी को एकत्र कर “साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी” की संपादना कर गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज करने का कार्य शुरू किया।ऐसे महान रक्षक साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर, कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं।

    भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि ‘तेरा कीया मीठा लागै॥ हरि नामु पदार्थ नानक मांगै॥’ जपिओ जिन अर्जुनदेव गुरू,फिर संकट जोन गर्भ न आयो..।।”

    पिछले 40 दिनों से लगातार संध्या काल श्री सुखमणि साहिब पाठ” मे निरंतर समयबद्ध समय से पहुंचकर प्रथम पंक्ति में स्थान लेने वाली माताएं,बहनों को संगत के मध्य सम्मानित किया गया।रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन,गुरु इतिहास,अरदास, हुक्मनामा उपरांत मीठा ठंडे जल सहित गुरु का लंगर वितरित किया गया।

    वहीं दूसरी और घन-घन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज जी दा शहीदी गुरू पर्व पर अरदास उपरांत संगत वल्लो छबील,चने के प्रसाद का वितरण नैनी काटन मिल मिर्जापुर रोड़ पर जे. एस हांडा शोरूम व जी.ई.सी कंपनी के सामने ही मैन स्पोर्ट्स शार्प के यहां भी सुबह से संध्या काल तक मीठे शरबत और चने का प्रसाद राहगीरों को बड़ी श्रद्धा आस्था स्नेहा से वितरित किया । जन मानस ने बड़ी प्रेम और श्रद्धा से जगह-जगह ग्रहण किया।

    सेवा मे सर्वश्री ज्ञानी जसपाल सिंह, परमिंदर सिंह बंटी, सरदार पतविंदर सिंह,देविंदर पाल सिंह,हरप्रीत सिंह,योगेन्द्र सिंह, सनप्रीत सिंह,मनजीत सिंह,जसवीर सिंह सोढ़ी,गुरुप्रीत सिंह मोहित,जनमीत सिंह,जसप्रीत सिंह,गगनप्रीत सिंह, नितिन,लकी,कप्तान यादव,दीपक पांडे,रवि यादव,सुरेंद्र कौर,दलजीत कौर,हरमनजी सिंह सहित बड़ी संख्या मे अन्य सेवादार राहगीरों की सेवा- सत्कार में प्रयत्नशील रहें l

  • श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की गाथा सुन्दर समाज के नींव का आधार: पुज्य श्री लवकुश जी महाराज

    श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता की गाथा सुन्दर समाज के नींव का आधार: पुज्य श्री लवकुश जी महाराज

    गोरखपुर । कृतपुरा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आठवे दिन सोमवार को कथा वाचक पुज्य लवकुश जी महाराज ने सुदामा चरित्र के कथा को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एक बार तेज भूख लगने पर सुदामा ने अपने हिस्से के चने खा लिये बाद में उन्होने भगवान के हिस्से के चने को भी खा लिया इस कारण सुदामा जी को जीवन भर दरिद्रता का सामना करना पड़ा |

    मित्रता में गरीबी और अमीरी नहीं देखनी चाहिए। मित्र एक दूसरे का पूरक होता है। भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर गरीबी दुर करने का बिचार करते हुए अपने राजधानी द्वारिका में आये हुए अपने मित्र को अपने सिंहासन पर बैठाया और उन्हें उलाहना दिया कि जब गरीबी में रह रहे थे तो अपने मित्र के पास तो आ सकते थे, ।।लेकिन सुदामा ने मित्रता को सर्वोपरि मानते हुए श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा।लेकिन भगवान तो सब कुछ जानते वो अन्तर्यामी है ।दो लोक का धन वैभव सब कुछ दिया।वैदिक मंत्रोच्चार आचार्य संतोष मिश्र जी धनंजय पांडेय के द्वारा कराया जा रहा है। मुख्य यजमान स्वर्गीय रामसमुझ यादव जी की धर्मपत्नी मालती देवी ,राजनयादव,रामा सेठ,दिलीप सेठ सुदामा निषाद ,अमीत,राजू ,अभी यादव ,अमन,धर्मराज, धर्मदेव,झिनक यादव,सीमा देवी,रितु ,अन्नू ,तन्नू राहुल यादव, सुमित,कपिल पाण्डेय, प्रेम निगम इश्वर निषाद,मंशा देवी प्रभावती देवी रामानंद सागर,धीरज सहित सैकङो श्रोताओ ने कथा सहित सैकङों श्रोताओ ने का रसपान किया। अगल बगल गांव के सहित सैकङों श्रोताओ ने रसपान किया।

    कथा का सार:
    समाज का एक भी व्यक्ति अगर अच्छा जगह पर पहुचेगा तो अन्य लोगों को भी आगे बढाएगा।