Category: धर्म
-

पाप के तीन कारणों पर हुआ चिंतन, रावण को बताया महापातकी
“आनन्दमार्ग जागृति में तीन दिवसीय सेमिनार का समापन।”
गोरखपुर। दक्षिणी बेतियाहाता स्थित आनन्दमार्ग जागृति में चल रहे तीन दिवसीय सेमिनार के अंतिम दिन “पापस्य कारण त्रयम्” विषय पर चर्चा करते हुए आचार्य मेघदीपानन्द अवधूत ने कहा कि अभाव, आधिक्य और अवरोध पाप के मुख्य कारण हैं। उन्होंने कहा कि पातकी, अतिपातकी और महापातकी तीन प्रकार के पापी होते हैं।
सीता हरण के लिए साधुवेश का दुरुपयोग करने वाले रावण को उन्होंने महापातकी बताया।
उन्होंने कहा कि पुण्य के लिए मन की पवित्रता आवश्यक है, जिसे यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा और ध्यान के अभ्यास से प्राप्त किया जा सकता है।
समापन सत्र में आचार्य राघवानन्द अवधूत, अवधूतिका आनंदवेदिता आचार्या, भुक्ति प्रधान संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. धनीराम, डॉ. रंजना बागची, डॉ. राकेश, राजेन्द्र, संजय, विवेक, साधना, नंदिनी, पूजा, अनुमाया, बिन्दु, संध्या, संगीता, अर्चना, सृष्टि, कीर्ति तथा चित्रांश सहित गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल के सैकड़ों आनंदमार्गियों ने भाग लिया। -

भक्ति, ज्ञान और वैराग्य सिखाती है श्रीमद्भागवत कथा : संजय दास जी महाराज
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय विकास खण्ड के गांव बसावनपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रीधाम अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक संजय दास जी महाराज द्वारा श्रोताओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का रसपान कराया।उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तत्वबोध से भरा हुआ है। नौ दिवसीय नव चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन महापुराण के महात्म्य की चर्चा करते हुए व्यास पीठ पर विराजमान श्री सत्यनारायणाचार्य श्री संजय दास जी महाराज कहा कि इसमें तीन मुख्य संवाद, नारद और भक्ति संवाद, सनत कुमार और नारद संवाद व गोकर्ण और धुंधकारी संवाद के माध्यम से इसकी महिमा का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले संवाद में अर्पण की कथा, दूसरे में समर्पण की कथा और तीसरे में तर्पण की कथा है। श्रीमद् भागवत महापुराण के अनुसार जो कार्य समाज के लिए किया जाए वह अर्पण है, जो भगवान के लिए किया जाए वह समर्पण है, और जो पितरों के लिए किया जाए वह तर्पण कहलाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सत्य का ध्यान करना ही सबसे महत्वपूर्ण है, और यही सत्य भगवान कृष्ण का स्वरूप है। कथा के दौरान संजय दास जी जी ने भागवत की मंगलाचरण की चर्चा की, जिसमें भगवान वेदव्यास द्वारा सत्य का ध्यान किया गया है। उन्होंने श्रोताओं को भगवान के 24 अवतारों की कथा से भी परिचित कराया। गोकर्ण और धुंधकारी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि धुंधकारी के बुरे कर्मों से परेशान होकर पिता आत्मदेव जंगल चले गए माता धुंधली ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।भाई गोकर्ण भी गाँव छोड़कर चला गया। धुंधकारी की मृत्यु के बाद वह प्रेत बन गया।अपने भाई को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया।
भागवत कथा के प्रभाव से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली और वह दिव्य लोक चला गया।यह कथा कर्मों के फल और श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को दर्शाती है। इसके पूर्व कथा के मुख्य यजमान चन्द्रभान मिश्र के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज रंजन शुक्ल, प्रदीप दुबे, अजीत राव, शुभम तिवारी,लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने व्यास पीठ का पूजन व माल्यार्पण तथा आरती कर कथा प्रारम्भ कराया।इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, रामचंद्र मिश्र, राजेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, ज्ञानवेंद्र मिश्रा, रमेंद्र मिश्रा, रविंद्र मिश्रा,दुर्गविजय यादव, जोगिंदर यादव,अच्छे लाल, रामबचन, राधेश्याम, रिंकू,दीनानाथ, सुरेश, छोटे,लल्लन सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
-

नवाब फारूख अशरफ ने कछौछा शरीफ दरगाह पर चलाया लंगर
“समाज सेवा का एक ऐसा जुनून जिसे देखकर हर कोई हो जाता है कायल”
“जब बाबा बुलाते हैं तो चला जाता हूं कछौछा शरीफ- नवाब फारूख अशरफ”
गोरखपुर। समाज में ऐसे युवा है जिनके सिर पर समाज सेवा का ऐसा जुनून सवार है कि वह हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं मदद करने वाले उसका जात धर्म नहीं पूछते बल्कि इंसानियत का पैगाम देते हुए।
अंबेडकर जिले में स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा सैयद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी(र.अ) की दरगाह से हमेशा मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम मिलता है, सच्चे मन से यहां आने वाले लोगों की मन्नत मुरादे पूरी होती है यही वजह है कि यहां पर सभी धर्म संप्रदाय के लोग अपनी जायज मुरादों को लेकर आते हैं कोई बीमारी से निजात पाने, नौकरी पाने, शादी विवाह या औलाद के लिए लोग मन्नत को लेकर आते हैं और बाबा उनकी जायज़ मुरादों को पूरा करते है।
गोरखपुर जिले का युवा समाजसेवी नवाब फारूख अशरफ भी हमेशा कछौछा शरीफ जाते हैं और वहां पर वह गरीब बेसहारा लोगों के लिए लंगर का आयोजन करते हैं इस लंगर में सैकड़ो की संख्या में लोग एक कतार में खड़े होकर लंगर लेते हैं लंगर लेने वालों से उनका धर्म या मजहब नहीं पूछा जाता है बल्कि देखा जाता है कि वह इंसान असल में भूखा है और उसे खाने की जरूरत है तो उसे खाना मुहैय्या(उपलब्ध) कराया जाता है। मजहब कोई भी हो ,इंसान एक ही है हर दुखी परेशान इंसान यहाँ उम्मीद लेकर आता है ।
नवाब फारूख अशरफ ने कहा कि मेरे वालिद पूर्व पार्षद अशरफ अली ने मुझे हमेशा यही सिखाया है कि इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता है और एक इंसान को दूसरे इंसान की मदद जरूर करनी चाहिए। अगर अल्लाह ने आपको दौलत दी है तो खूब दिल खोल कर खर्च करें जितना खर्च करेंगे अल्लाह आपको उससे अधिक दौलत देगा क्योंकि यह दौलत उन गरीबों पर खर्च करने से अल्लाह बहुत खुश होता है।
समाज में बहुत से बड़े पैसे वाले लोग हैं मगर अफसोस है कि उनके पास दिल नहीं है क्योंकि किसी को देने के लिए बड़ा दिल करना पड़ता है कोरोना काल के दौरान हम लोगों ने देखा कि किस तरीके से लोगों ने दिल खोलकर एक दूसरे की मदद की चाहे वह आम इंसान हो ,पुलिस अधिकारी या बड़ा उद्योगपति हो सबने अपना खजाना खोल दिया था। लेकिन जैसे ही कोरोना काल समाप्त हुआ लोगों का दिल भी छोटा हो गया अब लोग किसी की मदद करने से हिचकते हैं अगर आप किसी एक की मदद करेंगे और उसका परिवार मजबूत होगा तो वह चार लोगों को नई जिंदगी देगा क्योंकि अभी भी अपने देश में बहुत से लोग जो एक-एक दाने-दाने के लिए तरसते हैं उनका परिवार एक टाइम भोजन करता है । छोटे से घर में लोग रहते हैं आधा परिवार सोता है तो आधा परिवार जाता है । कछौछा शरीफ दरगाह पर जब भी आता हूं तो यहां पर लंगर का आयोजन करता हूं क्योंकि मेरे मां-बाप ने मुझे सिखाया है कि जरूरतमंदों की मदद करो अल्लाह तुम्हें और देगा। न जाने किस फकीर की कब दुआ लग जाए और आपका रुका हुआ काम आसान हो जाए। -

महायज्ञ की तैयारी पूरी, भव्य कलश यात्रा कल
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत संसारपार के बसावन पुर गांव में आयोजित हो रहे नव चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है।सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का आरंभ हो जाएगा। उक्त जानकारी आयोजनकर्ता ज्ञानवेंद्र मिश्र कल्लू बाबा ने दी।
ज्ञानवेंद्र मिश्र कल्लू बाबा ने बताया कि सोमवार की सुबह यज्ञाचार्य श्री सुनीलदास जी महाराज श्रीधाम अयोध्या व कथा व्यास श्री सत्यनारायणाचार्य श्री संजय दास जी महाराज श्रीधाम अयोध्या के नेतृत्व में यज्ञ मण्डप से भव्य कलश शोभायात्रा शुरू होगी जो पुण्य सलिला सरयू नदी का पवित्र जल भर आसपास के गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचेगी। इसके लिए व्यापक तैयारी करते हुए बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़े आदि की व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा में ग्राम पंचायत संसारपार सहित आसपास के भी गांव के लोग हिस्सा लेंगे।मुख्य यजमान चन्द्रभान मिश्र ने बताया कि यज्ञ में जहां विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नव चण्डी महायज्ञ किया जाएगा वहीं सत्यनारायणाचार्य श्री संजय दास जी महाराज श्रीधाम अयोध्या द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी। साथ ही प्रतिदिन शिव रुद्राभिषेक भी होगा। उन्होंने सभी भक्तों से यज्ञ में शामिल होने के साथ कथा श्रवण कर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।
-

सीएम योगी के निर्देश पर शिव मंदिरों और यात्रा मार्ग पर चौकस निगाह
महाकुंभ जैसी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवड़ यात्रा 2025 की निगरानी।
योगी सरकार की हाईटेक प्लानिंग,एंटी ड्रोन और टीथर्ड ड्रोन से हो रही 24×7 निगरानी।
मार्डन कंट्रोल रूम से सीधी रियल टाइम मॉनीटरिंग, महाकुंभ जैसा इंतज़ाम।
आसमान में हाईटेक ड्रोन, जमीन पर एटीएस, RAF और QRT की तैनाती।
29,454 CCTV कैमरे, 395 हाइटेक ड्रोन निगरानी में तैनात।
सोशल मीडिया सेल अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर।
587 राजपत्रित अधिकारी, 13,520 सब-इंस्पेक्टर, 39,965 आरक्षी तैनात।
हर पुलिस अधिकारी का नंबर और दिशा-निर्देश QR कोड से साझा।
टीथर्ड ड्रोन से स्थिर उड़ान और लंबी अवधि की निगरानी।
-

सावन मेले के मद्देनजर एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : सावन माह में बड़हलगंज क्षेत्र में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की देखरेख को लेकर एसडीएम व सीओ गोला ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार को सांयकाल बड़हलगंज पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बड़हलगंज स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर, लेटाघाट और मुक्तिपथ का निरीक्षण कर लाइट, पथप्रकाश, बेरिंगकेटिंग, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उन्हें नगर पंचायत की व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान किया और अन्य आवश्यकताओं को तत्काल पूरा करा देने के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।
-

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जल, दूध एवं ऋतुफल के रस से हुआ रुद्राभिषेक
“देवाधिदेव महादेव से की समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना”
“हवन के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक का अनुष्ठान”

गोरखपुर। 11 जुलाई; चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह के पहले दिन मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रातः काल रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान भोले शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
शुक्रवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
-

मोहर्रम का जुलूस सकुशल संपन्न होने पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम सभी का किया धन्यवाद
“बैठक के दौरान बनाई गई रणनीति आई काम, जुलूस सकुशल हुआ संपन्न -अब्दुल्लाह (अध्यक्ष)”
गोरखपुर । जिला प्रशासन के लिए जहां मोहर्रम का जुलूस सकुशल संपन्न करना चुनौती था वही इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने इसे एक चैलेंज के रूप में लिया और लगातार मुतवल्लीओ के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करके समस्या का समाधान कराया गया । जुलूस के निकलने का समय को लेकर लंबे समय से विवाद होता था उसे विवाद को पहली बार इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी में जिला प्रशासन के सहयोग से वर्षों के विवाद को समाप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि मोहर्रम के त्योहार से पहले लगातार हम लोगों ने जनपद भर के सभी मुतवल्लीओ से संपर्क स्थापित करके उनकी छोटी बड़ी समस्याओं को लिखित रूप से लेकर अधिकारियों तक पहुंचाया गया और अधिकारियों ने भी उस समस्या को गंभीरता से लिया, यही वजह रही कि जनपद में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हुई, छोटी-मोटी समस्याएं बिल्कुल आई लेकिन उसे प्रशासन के सहयोग से हल कराया गया। रेलवे स्टेशन के पास नवी के दिन ताजिया सकुशल संपन्न कराया गया पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कमेटी के लोगों ने वहां पर ताजियादारी कराई गई। जनपद के परतावल भटहट के लगभग 10 जुलूस को भी प्रशासन के सहयोग से सकुशल संपन्न कराया गया इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी का फार्मूला अन्य जनपदों में भी काम आया, वहां के लोगों से रफ्ताक़ायम(बातचीत) करके जुलूस को सकुशल संपन्न कराया गया । जिसमें महाराजगंज जनपद के 6 जुलूस ऐसे थे जहां पर कुछ विवाद था उसे प्रशासन से समन्वय बनाकर उस समस्या का हल कराया गया। समय से जुलूस निकालने और सम्पन्न कराने होने के लिए सभी मुतवल्लीओ को अवगत कराया गया था कि सरकार द्वारा जो गाइडलाइंस जारी किया गया था उसका सभी को पालन करना है जिसका सभी मुतवल्लीओ ने पालन किया। इसके लिए कमेटी सभी मुतवल्ली हजरात का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारी बात को माना, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,नगर निगम, बिजली विभाग, यातायात विभाग, समाजसेवी संभ्रांत नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। जिसकी वजह से जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।
प्रिंट ,इलेक्ट्रानिक मीडिया और सोशल मीडिया का भी हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमारी बातों को जिला प्रशासन तक पहुंचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से एसएसपी राजकरन नैय्यर, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ,एसपी सिटी अभिनव त्यागी क्षेत्राधिकारी ओमकार दत्त तिवारी कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह तिवारीपुर थाना प्रभारी गौरव वर्मा राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।
जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में कमेटी के कन्वीनर हाजी कलीम फरजंद,सरपरस्त खैरुल बशर ,पार्षद साहब अंसारी ,पार्षद उज्जैर अहमद, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, नबीउल्लाह अंसारी, आबिद अली ,मंसूर आलम, मिसबाहुद्दीन ,रजी अहमद, हाफिज बदरुद्दीन, इरफान घोषी,अशरफ अली, मकसूद, इजराईल, आजम ,सईदुल्लाह ,नूर मोहम्मद, पार्षद बरकत अली, मोहसिन अली, शहादत अली, नूर मोहम्मद,हाफिज हददिस ,नबी भाई, साजिद चौधरी, वकील अहमद, मिनहाज सिद्दीकी, शान मोहम्मद आदि लोगो का विशेष योगदान रहा।
-

मोहर्रम की 10 वीं पर, इमाम हुसैन को कर्बला में शिद्दत के साथ की गई शहादत
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा तहसील क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मोहर्रम की 10वीं पर ताजियादारो ने कर्बला में ले जाकर शहादत दिया। इस दौरान इमाम हुसैन के अनुवाईयो द्वारा रोजा रखा गया, तथा जगह जगह फ़ायिता का भी कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के सहजनवा, पिपरौली, भीटी रावत, कसरवल, चाँदबारी, भरपरही, ओडवलिया, घघसरा, पाली, मिनवा, जैतपुर, हरपुर, कटसहरा, दरघाट, परमेश्वरपुर, चेचुआपार, पचौरी, मझौरा, मिया पकड़ी आदि गांव में इमाम हुसैन के अनुवाईयो ने अपने ताजिया को ले जाकर कर्बला में दफन किए। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए एसडीएम सहजनवा केसरीनंदन त्रिपाठी, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, सीओ रत्नेश्वर सिंह नायब तहसीलदार, राम सुरज, दुर्गेश चौरसिया के अलावा गीडा थानेदार विजय कुमार सिंह, सहजनवा थानेदार,महेश कुमार चौबे, हरपुर बुदहट थानेदार मदन मोहन मिश्र अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।










