Category: धर्म
-

श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया भक्त ध्रुव व वामन अवतार का प्रसंग
खजनी।गोरखपुर-भागवत कथा में सुनाया भगवान वामन अवतार प्रसंग रुद्रपुर खजनी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को चौथ दिन रहा। कथावाचक श्रीमद भागवत कथा के मुख्य कथवाचक वृन्दावन के पंडित श्रीपाद तुलसीदास प्रभु जी के द्वारा कथा कहा जा रहा है।भक्तों को भगवान वामन अवतार व समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया गया।
-

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, समापन पर होगा विशाल भंडारा ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।भव्य एवं पारंपरिक वेश में शुक्रवार से कालेसर में श्री मद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। बनारस के महान संत पं. नितीश तिवारी जी महाराज के नेतृत्व में कालेसर गांव के कथा आयोजन स्थल से निकल कर कथा श्रोता सुमित्रा सिंह और ओम प्रकाश सिंह ( वकील सिंह ) और अन्य श्रद्धालुओं द्वारा मोक्ष धाम पर पवित्र जलस्त्रोत से जल भरने के साथ शुरू हुई, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु और बच्चे शामिल रहे । पवित्र जलस्त्रोत से कलश को भर कर लाने के बाद कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया । संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में प. नितीश तिवारी व्यास पीठ पर विराजित होकर भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगे। 19 अप्रैल को भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। 7 दिन चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में रोजाना हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे ।
आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा में संत पं. नितीश तिवारी जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया ।उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है । जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है । इसका सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियां को ही मिलता है । ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है । इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए । अगर कोई सात तक किसी व्यवस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकालें । तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है, जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ साथ इसकी व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है ।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिपरौली, प्र. विधायक सहजनवा सुधीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेश सिंह (टप्पू), सत्यपाल सिंह, राजन सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह, धर्मवीर सिंह, युवा नेता ऋषभ सिंह, अमन सिंह, समाजसेवी राज गौरव सिंह, विकास सिंह, अजय यादव, बबलू यादव, हनुमान सिंह, धनुषधारी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । -

सदाशिव का निराकार स्वरूप ही शिवलिंग है: राघव ऋषि
गोला। उपनगर गोला के डाक बंगला स्थित एक लॉन में आयोजित ऋषि सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही संगीतमयी शिवमहापुराण कथा के द्वितीय दिवस पर काशी से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता पूज्य राघव ऋषि जी ने दिव्य रहस्य उद्घाटित करते हुए कहा कि भगवान शिव का स्वरूप कल्याण दायक है “शिवम् कल्याण दायकम” जिनके द्वारा दानव,मानव,वर्गों का नित्य कल्याण होता है जिनकी कृपा प्राप्त किए बिना संसार का कोई भी कर्म सिद्ध व सफल नहीं हो सकता।
उन्होने कहा कि शिवमहापुराण भगवान शिव के संपूर्ण वाङ्मय का साक्षात दर्शन कराती है।जन्म, मृत्यु के बंधन से मुक्त होने के लिए व भक्ति, मुक्ति का सरल सहज साधन प्रदान करने वाली है।कथा के मध्य भगवान शिव की महिमा को भजन के बोलों में सजा कर सौरभ जी ने “आओ महिमा गाएं भोलेनाथ की” सुना भाव विभोर किया भक्त प्रसन्न भाव से झूमने लगे।
कथा का शुभारंभ समिति के गणमान्य पदाधिकारियों नगर संघ संचालक एवं कोषाध्यक्ष मनोज कुमार उमर वैश्य,शत्रुघ्न कशौधन, डा राकेश गुप्ता, कस्तूरी जायसवाल, अजय मोदनवाल, विनोद जायसवाल, सुशील सोनकर, महेन्द्र सोनकर सहित तमाम श्रदालुओं ने शिव परिवार व व्यासपीठ की भावपूर्ण आरती उतारने के उपरान्त हुई। -

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
*धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, हरे कृष्णा-हरे रामा से गूंजा रुद्रपुर सहित खजनी कस्बा*
प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी। गोरखपुर रुद्रपुर खजनी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गले में पडी ढोलक,करताल, झाल,जम्बे,सहित हाथी घोड़ा डीजे की धुन भक्ति कि गीत गाते हुए सभी भक्तों ने निकाली शोभायात्रा। जगह-जगह हरे राम, हरे कृष्णा की धुन पर लोग झूमते नजर आए।
शोभा यात्रा में 101 महिलाएं, पुरुष एवं कन्याओं ने हिस्सा लिया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा श्री सुदामा चरित्र 9 योगेश्वर संवाद परीक्षित मोच कथा का विश्राम होगा 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के मुख्य कथवाचक वृन्दावन के पंडित श्रीपाद तुलसीदास प्रभु जी के द्वारा कथा कहा जाएगा। शोभायात्रा के साथ ही इस सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। जिसके मुख्य जजमान रामकिशोर त्रिपाठी व श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी है।
श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक ने बताया दिनांक 8 अप्रैल को श्रीमद् भागवत कथा का शोभायात्रा शाम 4 से प्रारंभ होगी कार्यक्रम स्थल से काली माई स्थान, कुटी, कोटही माता के मंदिर,अकटहवा बाबा, से होते हुए खजनी कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। रुद्रपुर खजनी कस्बे के प्रमुख मार्गों पर होती हुई कथा स्थल पर जाकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। -

परम् पूज्य स्वामी श्री प्रज्ञानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भगवद गीता ज्ञान यज्ञ – 2025
08 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक भव्य यज्ञ का आयोजन निश्चित हुआ है, जिसके लिए स्थान के रूप में ‘7 रिंग्स मैरेज हाल’ , निकट- फातिमा हास्पिटल, (वार्ड नं.- 35), बाई-पास रोड, गोरखपुर का चयन किया गया है।

यज्ञ के कार्यक्रमों में ; विशाल कलश यात्रा का आयोजन मंगलवार दिनांक 08 अप्रैल 2025 को प्रातः 8 बजे से होना तय किया गया है। कलश यात्रा के पश्चात ‘कथा’ का कार्यक्रम भी मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 को, समय- सायं 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक प्रतिदिन करना सुनिश्चित हुआ है।
यज्ञ में होने वाले पवित्र कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में ‘कथा की पूर्णाहुति’ सोमवार, दिनांक 14 अप्रैल 2025 को तथा ‘हवन एवं भण्डारा’ मंगलवार, दिनांक 15 अप्रैल 2025 को होगा।

पवित्र गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन पूज्य स्वामी श्री प्रज्ञानन्द जी महाराज के सानिध्य में होगा तथा इस यज्ञ के प्रेरणास्रोत “श्रीकृष्ण कृपा धाम वृंदावन, मथुरा (उ.प्र.)” व पूज्य गुरुजी हैं।
पवित्र यज्ञ के आयोजक हैं; “भगवान श्रीकृष्ण योग पीठ समिति, गोरखपुर।”
सम्पर्क सूत्र के लिए इन नंबरों पर फोन कर यज्ञ में होने वाले कार्यक्रमों एवं अन्य जानकारियां लीं जा सकती हैं :- 9532182844, 7905484806, 9473758736
-

प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाते हुए कस्बे में धूमधाम से निकली रथ यात्रा
संवाददाता– एस. पी. सिंह
सहजनवा ( गोरखपुर ) ।रविवार को राम नवमी के सुअवसर पर श्री काली मंदिर समिति, सहजनवा के माध्यम से सहजनवा कस्बे में प्रभु श्रीराम की रथयात्रा आकर्षक, डोले, झांकियों एवं बैंड, बाजों के साथ निकाली गई। पूर्व चेयरमैन सहजनवा नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यवसाई व समाजसेवी विनोद सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ल, तथा गौरव गुप्ता, सभासद रिंकू सिंह ने आरती कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें बाजों की धुन पर बजने वाले श्रीराम के मनोहारी भजनों पर युवाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते श्रीराम के जयघोष लगाकर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा रूट पर श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लेकर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती की । इसके साथ ही राम जन्मोत्सव की एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाईयां दी । यह रथ यात्रा सहजनवा काली मंदिर से होते हुए सहजनवा बाजार के रास्ते घघसरा मोड़ से होते हुए थाने चौराहे के रास्ते वापस रेलवे स्टेशन पर जाकर खत्म हुआ। इस रथ यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान झांकियों के रूप में रामलला के साथ ही भगवान श्रीराम, माता जानकी और वीर हनुमान जी ने भी भक्तों को दर्शन दिए।
इस दौरान मनीष गुप्ता, शशांक उपाध्याय, जगदंबा गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशीष वर्मा, सौरभ गुप्ता, अमित मद्धेशिया, अमित निगम, विक्रम प्रताप सिंह, ओमकार मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, आकाश अग्रहरि, आकाश गुप्ता, मनीष जायसवाल, भूपेश सिंह, धनंजय शुक्ला, विपिन मद्धेशिया, सरवन गुप्ता, जैकी मद्धेशिया सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
-

माननीय सांसद विजय दुबे ने जगदम्बा माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
ॐ श्री दुर्गायै नमः।
कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा पेमाली राजस्व ग्राम सभा अमली में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर आदि शक्ति जगत जननी माँ जगदम्बा माता मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजन अर्चन कर सम्मलित हो कर मां आदि शक्ति का आशीर्वाद एवं अक्षय सौभाग्य प्राप्त किया।आदि शक्ति जगत जननी माँ जगदंबा अपने सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखें।
उक्त अवसर पर माननीय विधायक रामकोला श्री विनय प्रकाश गौड़ जी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विजय खेतान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग संघ देवरिया डॉ चन्द्रशेखर सिंह भाई साहब, मण्डल अध्यक्ष कप्तानगंज श्री आनन्द मिश्रा, पार्टी पदाधिकारी गण सहित श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
जय माता दी।
-

श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की गाथा सुन्दर समाज के नींव का आधार: पुज्य श्री लवकुश जी महाराज
पतरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार उनौला खुर्द में हो रहे शतचंडी महायज्ञ के पंचम दिवस वृहस्पतिवार को कथा वाचक पुज्य लवकुश जी महाराज ने सुदामा चरित्र के कथा को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एक बार तेज भूख लगने पर सुदामा ने अपने हिस्से के चने खा लिये बाद में उन्होने भगवान के हिस्से के चने को भी खा लिया। इस कारण सुदामा जी को जीवन भर दरिद्रता का सामना करना पड़ा |
मित्रता में गरीबी और अमीरी नहीं देखनी चाहिए। मित्र एक दूसरे का पूरक होता है। भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर गरीबी दुर करने का बिचार करते हुए अपने राजधानी द्वारिका में आये हुए अपने मित्र को अपने सिंहासन पर बैठाया और उन्हें उलाहना दिया कि जब गरीबी में रह रहे थे तो अपने मित्र के पास तो आ सकते थे, लेकिन सुदामा ने मित्रता को सर्वोपरि मानते हुए श्रीकृष्ण से कुछ नहीं मांगा।लेकिन भगवान तो सब कुछ जानते वो तो अंतर्यामी है दो लोक का धन ,वैभव,का सुख दे दिया।
वैदिक मंत्रोच्चार आचार्य धनपाल पांडेय जी पं गौरीशंकर दुबे, के द्वारा कराया जा रहा है।
मुख्य यजमान श्री नितेश विश्वकर्मा उर्फ पिन्टू,प्रहलाद विश्वकर्मा, इन्द्रजीत, संतोष, कमलेश विश्वकर्मा, हिना देवी, अभिषेक, मेवालाल सहित अगल बगल गांव के सहित सैकङों श्रोताओ ने रसपान किया।
कथा का सार;
समाज का एक भी व्यक्ति अगर अच्छा जगह पर पहुचेगा तो अन्य लोगों को भी आगे बढाएगा।। -

गाज़ियाबाद में आयुर्वेदांजली ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य आठ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ
“धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – डॉ. अनिल अग्रवाल”
गाज़ियाबाद के न्यू आर्य नगर में आयुर्वेदांजली ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में आठ दिवसीय भव्य सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतचंडी महायज्ञ अत्यंत विशेष होता है और केवल गहन वेद एवं शास्त्र ज्ञान प्राप्त पुरोहित ही इसका सही विधिपूर्वक अनुष्ठान कर सकते हैं।
महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने गाजियाबाद में ऐसे आयोजनों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस शुभ अवसर पर गाजियाबाद जिला के पूर्व महासचिव (भाजपा) राजपाल त्यागी, अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्वनी शर्मा, भारतीय खाद्य निगम (FCI) के राहुल गोयल, अखंड भारत मिशन महिला टीम की अध्यक्ष सीमा गोयल सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त चौधरी ब्रह्मपाल सिंह प्रधान, सुधीर सिंह, डॉ. संजीव त्यागी, कैलाश अग्रवाल, राजेश गुप्ता एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का जागरण, जनकल्याण तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य अनुष्ठान में सम्मिलित होने की अपील की।
-

ईद-उल-फ़ित्र नमाज अदा कर, मनाई गई ईद
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर
खजनी/गोरखपुर। जामा मस्जिद कादरिया खजनी व नगर पंचायत उनवल में स्थिति मस्जिदों पर ईद- उल- फ़ित्र की नमाज अलग-अलग समय पर अदा की गई। खजनी थाना क्षेत्र में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया ईद- उल- फ़ित्र का त्यौहार।
ईद का चांद रविवार देर शाम को दिखाई दिया। सोमवार को धूमधाम के साथ ईद मनाई गई। सभी ईदगाह और मस्जिदों में सुबह अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।
जामा मस्जिद कादरिया खजनी के इमाम कारी मोहम्मद असलम निजामी व मौलाना मुख्तार अहमद, ने नमाज ईद उल फ़ित्र अदा कराई नमाज के बाद मस्जिद के प्रबंधक हांजी शहाबुद्दीन सहित अन्य नमाजियों ने मुल्क मे अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं नगर पंचायत उनवल कस्बे मे ईदुल फित्र का त्योहार शान्ति पूर्ण माहौल मे सम्पन् हुआ। कस्बे मे जामा मस्जिद तथा गौसिया मस्जिद तथा ईदगाह, तीन जगहों पर नमाज अदा की गई। उनवल टेकवार के मुस्लिम भाईयों ने शिद्दत के साथ नमाज अदा कर एक दुसरे के गले मिल कर सब की सलामती की दुआ की। चाराें जगह मिलाकर हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयो ने नमाज अदा की तथा हिन्दू भाईयों ने भी गले मिलकर एक दुसरे को मुबारक बाद दिया।
इस अवसर पर एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह, खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह, चौकी चार्ज उनवल राजीव तिवारी सहित पुलिस के जवान शान्ति व्यवस्था मे लगे रहें।









कुशीनगर के लोकसभा सांसद माननीय विजय दुबे ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम सभा पेमाली राजस्व ग्राम सभा अमली में श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर आदि शक्ति जगत जननी माँ जगदम्बा माता मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूजन अर्चन कर सम्मलित हो कर मां आदि शक्ति का आशीर्वाद एवं अक्षय सौभाग्य प्राप्त किया।

