गोला। गोला क्षेत्र के शिवालयों पर दूर दूर से आए शिवभक्त श्रद्धालुओं द्वारा महाशिवरात्रि के महापर्व पर हर हर महादेव के नारों के साथ किया जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी किया। शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव को धतूरा भांग फूल बेलपत्र अक्षत एवं दूध जल इत्यादि से जलाभिषेक कर की मंगल कामना। जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का मन्दिरों पर ताता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर की मंगल कामना,
महिलाएं निराजल व्रत रखकर परिवार की कुशलता के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी वही श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद भी उठाएं। बुधवार को क्षेत्र के शिवालयों पर भगवान शिव शंकर को अपनी आस्था समर्पित करने के लिए सुबह से ही महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई क्षेत्र के बिसरा गाँव में बाबा विशेश्वरनाथ का ऐतिहासिक मन्दिर बरमइनी बाबा के मन्दिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।सुबह से ही श्रद्धालुओं का क्षेत्र के मंदिरों पर आने का सिलसिला शुरु हुआ तो दोपहर बाद तक पूजन का कार्यक्रम चलता रहा। भजन कीर्तन के आयोजन में श्रद्धालु गणों ने श्रवण कर आनंद उठाया।ग्रामीण क्षेत्रों में बारानगर तीरागांव उपनगर गोला का गोपालपुर पक्का घाट बेवरी का श्यामघाट रामामऊ सूअरज बनकटा भड़सड़ा तुर्कवलिया मेहड़ा नरहन मदरहा भर्रोह आदि शिवालयों पर सुबह से ही भगवान को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर मन्नतें मांगी।
बाबा विशेश्वरनाथ मन्दिर पर हुए दीपदान में उमड़े श्रद्धालु,
उपनगर गोला के बिसरा में स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि के महापर्व पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र वासियों व ग्रामवासि श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर दीपदान किया गया। घर घर से श्रद्धालु हाथों में दीप लिए मंदिर पर पहुंचकर किया दीपदान।इस अवसर पर सोहन मौर्य जय किशुन कन्नौजिया संदिप मौर्या धर्मेन्द्र चौधरी अनन्त यादव विष्णु कन्नौजिया सुनील श्रीवास्तव हनुमान मौर्य अनिल रजक सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तगण मौजूद थे।
गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से लगायत जिले के चार प्रमुख शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान में लीन रहे।
विधि विधान से पूजनोपरांत उन्होंने भगवान आदियोगी से लोकमंगल, राष्ट्र कल्याण और सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अलग-अलग मंदिरों में उपासना व भ्रमण में रत रहे।
बुधवार सुबह महाशिवरात्रि पर सीएम योगी के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर से हुई। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में उन्होंने भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन तथा आरती कर चराचर जगत के कल्याण हेतु महादेव से प्रार्थना की। अनुष्ठान का यह कार्य दो घंटे से अधिक समय तक चला। इसके पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजन किया। उन्होंने यहां भगवान नंदी का पूजन कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि नाथपंथ की परंपरा में गुरु गोरखनाथ सबका कल्याण करने वाले भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। गोरखनाथ मंदिर के मूल में भी लोक कल्याण एवं लोक मंगल की ही भावना है। ऐसे में गोरक्षपीठाधीश्वर के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है।
*महानगर के तीन प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचे मुख्यमंत्री, जलाभिषेक कर की उपासना*
गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और झारखंडी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इन तीनों शिव मंदिरों में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन व जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जगह सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा इंतजाम रखा जाए। उन्होंने इन तीनों शिवालयों पर आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों के भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव का दर्शन-पूजन किया। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। पूजन कर बाहर निकलते वक्त उनकी नजर नन्हें-मुन्ने श्रद्धालुओं पर पड़ गई। मुख्यमंत्री तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। उनसे आत्मीयता से बातचीत की और दुलारकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
मानसरोवर के बाद सीएम योगी मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन- पूजन के बाद महादेव का अभिषेक किया। यहां भी उन्होंने मंदिर आए बच्चों से मुलाकात की और आत्मीय संवाद कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट किया। मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाद सीएम योगी महादेव झारखंडी मंदिर पहुंचे और भगवान शिवशंकर की विधि विधान से आराधना कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि भी मौजूद रहे।
*भरोहिया में बाबा पितेश्वरनाथ का अभिषेक किया सीएम योगी ने*
महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर बाद मुख्यमंत्री पीपीगंज के भरोहिया स्थित बाबा पितेश्वरनाथ शिव मंदिर भी पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन व दूध, जल आदि अर्पित कर अभिषेक किया। यहां भी सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है। गोरक्षपीठाधीश्वर हर महाशिवरात्रि यहां जलाभिषेक करने आते हैं।
*पौधरोपण कर मंदिर के सुंदरीकरण परियोजना की जानकारी ली सीएम ने*
इस अवसर पर सीएम योगी ने पितेश्वरनाथ मंदिर परिसर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) का पौधरोपण किया और मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित परियोजना के ड्राइंग मैप का अवलोकन कर जरूरी दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोहिया में शिव मंदिर के सामने स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ के परिसर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। भरोहिया में मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
महाकुंभ आए श्रद्धालुओं ने दिया राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व दीं सभी श्रद्धालुओं की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
देवाधिदेव महादेव कल्याण के देवता, उनकी कृपादृष्टि से ही सभी व्यवस्थाओं का संचालन
गोरखपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों, प्रयागराज महाकुंभ, बाबा विश्वनाथ धाम, अयोध्या में देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं और प्रदेश के सभी देवालयों-शिवालयों में उमड़े आस्थावानों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा है कि यहां अब तक लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का संदेश पूरी दुनिया को दिया है।
महाशिवरात्रि पर बुधवार को गोरखपुर के प्रमुख शिवालयों के भ्रमण, दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि आज महाशिवरात्रि है अर्थात देवाधिदेव महादेव की उपासना का विशेष दिवस। देवाधिदेव महादेव कल्याण के देवता हैं। वह सबके प्रति कल्याण का भाव रखते हैं। उनकी कृपा दृष्टि से ही सभी व्यवस्था संचालित हो पाती है। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में, बाबा विश्वनाथ के धाम काशी में और प्रदेश के अन्य सभी महत्वपूर्ण शिवालयों में श्रद्धालुजन भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था निवेदित कर रहे हैं। हर जगह भारी भीड़ है और श्रद्धालुजन अपार श्रद्धा भाव के साथ दर्शन-पूजन कर रहे हैं। यह आस्था भारत की एकात्मकता का प्रतीक है। मैं इस आस्था को नमन करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में अपार भीड़ है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुआ महाकुंभ आज पूर्णाहुति को प्राप्त करेगा। लगभग 66 करोड़ श्रद्धाुलुजन मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती की त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाकर राष्ट्रीय एकात्मकता का नया संदेश दे रहे हैं। वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ श्रद्धालु सभी को राष्ट्रीयता के प्रति समर्पित होने की नई प्रेरणा भी प्रदान कर रहे हैं। उधर काशी विश्वनाथ धाम में भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से लगातार वहां पर 8 से 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन कर रहे हैं और आज तो महाशिवरात्रि भी है। अयोध्या धाम में भी यही स्थिति है। 8 से 10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन वहां श्रीरामजन्मभूमि पर प्रभु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। अयोध्या में आज भी अपार भीड़ है। प्रदेश के सभी अन्य देवालयों जैसे गाजियाबाद में बाबा ददुग्धेश्वरनाथ धाम, बागपत में पुरा महादेवधाम, मेरठ के बाबा औघड़नाथ धाम, बाराबंकी के बाबा लोधेश्वरनाथ मंदिर, गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, नाथनगरी बरेली, गोंडा, बस्ती में बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, अयोध्या के नागेश्वरनाथ मंदिर, रुद्रपुर देवरिया के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, संतकबीरनगर के तामेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी हुई है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिस लोक कल्याण के भाव की प्रेरणा देवाधिदेव महादेव से हम सबको प्राप्त होती है, उसी लोकेमंगल की कामना से हम लोग अपने समाज और राष्ट्र के लिए समर्पण भाव से कार्य कर पाएंगे।
महाकुंभ नगर। महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान के सहभागी बन चुके हैं। इसे देखते हुए महाशिवरात्रि पर यह आंकड़ा 66 करोड़ के पार हो जाने की संभावना है।
सनातन धर्मावलंबी जितनी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हैं, उतने पूरी दुनिया में आज तक कहीं दूसरी जगह एक साथ एकत्र नहीं देखे गए। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा सात बार दो करोड़ के पार जा चुका है।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर पर महाकुंभ में स्नान करने जाने वालों की भीड़ आज देखने को मिली महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज के महाकुंभ में अमृत स्नान का विशेष महत्व है, जो भारत के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर हर 12 साल में आयोजित किया जाता है।
इस दौरान दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं और पवित्र संगम में डुबकी लगाकर भगवत कृपा प्राप्त करते हैं और अपने तन – मन को पवित्र करते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं।
चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगी, जबकि इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन महाकुंभ मेले के समापन के साथ इस महापर्व का अंतिम स्नान भी किया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए आज बहुत से तीर्थयात्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को पकड़ने के लिए आए, जिसमें ज्यादातर श्रध्दालु पश्चिम बिहार से आए थे। रेल प्रशासन नेे अपनी तैयारी बखूबी कर रखी थी। रेल प्रशासन ने कुछ ऐसी व्यवस्था कर रखा था कि प्लेटफार्म पर भीड़ आम दिनों की अपेक्षा बहुत कम नजर आ रही थी और यात्रीओं को ट्रेन में बैठने में काफी सुविधा भी रही। रेलवे के चाक-चौबंद प्रबंधन ने लोगों को सकुशल प्रयागराज भेजने के लिए अपने अधीनस्थों को लगा रखा था, एक एक करके सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन में बैठाया गया।
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगंज ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा बढयाटिकुर में श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नव चण्डी पाठ कार्यक्रम के तीसरे दिन भक्त प्रहलाद की कथा का रसास्वादन कराते हुए कथावाचक आचार्य दीपक त्रिपाठी ने कहा की प्रहलाद जैसी भक्ति के माध्यम से ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है।
कथा के तीसरे दिन भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली,
श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ मुख्य यजमान शेखर चंद निषाद, श्रीमती सुन्द्रावती देवी,सरयू निषाद, श्रीमती पानमती देवी,श्री किशुन निषाद, श्रीमती प्रिया देवी,प्रमोद निषाद, श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा व्यासपीठ का पूजन,आरती,कथावाचक आचार्य दीपक त्रिपाठी का माल्यार्पण कर किया गया ।
इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक पंडित सत्येंद्र त्रिपाठी,आचार्य पवन ओझा,पंडित रामरक्षा शुक्ल, हरिनारायण मिश्र, मनोज पाण्डेय,रामध्यान निषाद,मोहर निषाद,अभिराम निषाद, सदानंद निषाद, कृष्ण चंद निषाद सहित भारी भक्त जन उपस्थित रहे ।
– अक्षय कुमार, अभिनेता
– ज्ञानेश कुमार, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त
– मनीष गर्ग, उप निर्वाचन आयुक्त
– नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी UP
– प्रणजीत सिन्हा राय, मंत्री त्रिपुरा सरकार
– रतन लाल नाथ, मंत्री त्रिपुरा
– सुधांशु दास, मंत्री त्रिपुरा
– माधुरी मिसल, मंत्री महाराष्ट्र
– एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM महाराष्ट्र
– महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री
– KV सिंह देव, डिप्टी CM उड़ीसा
– चलावडी टी नारायन स्वामी, नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक
– डॉ. भागवत कराड़, सांसद
– प्रेमचन्द्र अग्रवाल, मंत्री उत्तराखंड
– जगत्गुरू मधावाचार्य, उत्तरधीमठ, बैंगलोर
– डॉ. अर्चना मजूमदार, राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य
– फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद
– डॉ वसन्ता रॉव, राज्यपाल हरियाणा के अतिथि
– सावन सोनकर, मंत्री मप्र
– श्रीकान्त भारतीया,MLA महाराष्ट्र
– डा. उदय सामन्त, मंत्री महाराष्ट्र
– डा. अजिता भट्टाचार्या, सदस्य झारखण्ड लोक सेवा आयोग
– महूआ मॉझी, सांसद झारखण्ड
– विवेकानंद बौरी MLA पुरुलिया
– मनोज तिग्गा, सांसद वेस्ट बंगाल
– स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज
– राम शिंदे, सभापति, महाराष्ट्र विधान परिषद्
– अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री
– कमलजीत सहरावत सांसद
– भुपेन्द्र सिह चौघरी, UP BJP अध्यक्ष
– गुलाब राव पाटिल, मंत्री महाराष्ट्र
– काशी मठाधीश श्रीश्री संयमीन्द्र तीर्थ स्वामी
– दादाजी भुसे, मंत्री महाराष्ट्र
– पीठाधिपति 1008 श्री सत्यातमतीर्थ स्वामी.
प्रयागराज महाकुंभ संगम पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, गंगा में विसर्जित की पिता की अस्थियां,
पिता के किस्से याद कर भावुक हो गए एक्टर राजपाल बोले- बचपन में हल चलाने से लेकर लखनऊ में पढ़ाई तक, पिता ने बहुत साथ दिया,
राजपाल यादव ने पिता की अर्थी विसर्जन करने के बाद बोले- मेरे लाइफ के योद्धा थे,
प्रयागराज महाकुंभ संगम नगरी में शुक्रवार को आज बॉलीवुड फिल्म के अभिनेता राजपाल यादव जी और अपने परिवार के साथ के पिताजी के अर्थी विसर्जन के लिए प्रयागराज महाकुंभ संगम दारागंज पहुंचे. यहां उन्होंने अपने पिता नौरंग लाल यादव की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया. उनके पिता का अस्थि विसर्जन पूरे विधि विधान से किया गया. तीर्थ पुरोहित ने सभी कर्म कांड संपन्न करवाये.बता दें अस्थि विसर्जन का यह कार्यक्रम प्रयागराज संगम दारागंज घाट पर हुआ. मीडिया प्रभारी शनि केसरी ने कहा कि आज राजपाल यादव अपने परिवार के साथ अपने पिता का अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज महाकुंभ संगम दारागंज पहुंचे थे. जहां पर पूरे विधि विधान से उनके पिता का अस्थि विसर्जन करवाया गया है.
बता दें बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के पिता का दिल्ली में निधन हुआ था. वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. 80 वर्षीय नौरंग लाल पिछले कुछ समय से बीमार थे. पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद राजपाल को अपनी वर्क ट्रिप से वापस लौटना पड़ा था. राजपाल के पिता का इलाज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में चल रहा था. वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली थी. उसके बाद उनका शव पैतृक गांव कुंडरा ले जाया गया. जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया.इसके बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें राजपाल यावद ने लिखा था की ‘मेरे पिता मेरी जिंदगी में मुझे प्रोत्साहित करने वाले सबसे बड़े इंसान थे. अगर आपने मुझपर भरोसा नहीं किया होता तो मैं आज वो नहीं होता, जो हूं. मेरे पिता होने के लिए शुक्रिया. मैं आपसे प्यार बहुत करता हूं’.
इस मौके पर योगेश यादव जी मोहित शुक्ला सनी केसरी सुधीर निषाद, बबलू यादव, इंद्रपाल यादव, चंद्रपाल यादव, प्रदीप सिंह, संदीप यादव, अठई राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे.