Category: धर्म

  • विश्व की सबसे दिव्य और भव्य आध्यात्मिक यात्रा : महाकुंभ 2025 

    विश्व की सबसे दिव्य और भव्य आध्यात्मिक यात्रा : महाकुंभ 2025 

    विश्व की सबसे दिव्य और भव्य आध्यात्मिक यात्रा : महाकुंभ 2025 ।

    🪷महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार

    🪷महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

    महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ से पहले ही 45 करोड़ स्नानार्थियों के आने का जताया था अनुमान।

    महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड।

    माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के उमड़ने की संभावना, बनेगा नया रिकॉर्ड।

    महाकुम्भ को लेकर पूरे देश में दिख रही जबरदस्त जन आस्था, स्नान को देशभर से आ रहे लोग।

    आम और खास, अमीर और गरीब, उच्च और निम्न सभी वर्ग एक साथ कर रहे स्नान।

    महाकुम्भ नगर, 11 फरवरी मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर पर पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी।

  • मां बिंदेश्वरी मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर विशाल जागरण

    मां बिंदेश्वरी मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर विशाल जागरण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज कस्बे के हृदय स्थल पर बाबा जलेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में स्थित मां बिंदेश्वरी मंदिर के 31 वें स्थापना दिवस के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के साथ जागरण का आयोजन किया गया।
    सोमवार की देर रात भजन संध्या में कस्बे के आस-पास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपना-अपना आस्था प्रकट करते हुए श्री श्री बिंदेश्वरी माता जी का पूजा एवं आराधना किए और श्री श्री मां बिंदेश्वरी जी का आशीर्वाद प्राप्त किए | इस कार्यक्रम में चन्दन मोदी,गोपी पटवा और रिंकू शर्मा गायक रहे गायकों ने अपने कला और कौशल से आए हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं का मन मोह लिए और अपने कला और कौशल से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिए। दीपोत्सव व भजन संध्या का कार्यक्रम मां की भव्य महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
    मंदिर समिति के व्यवस्थापक
    मोहन जी व अजय सर्राफ की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • महामहिम ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

    महामहिम ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

    प्रयागे तु नरो यस्तु माघस्नानं करोति च।
    न तस्य फलसंख्यास्ति शृणु देवर्षिसत्तम।।

    एकता, समरसता एवं अध्यात्म की पावन अभिव्यक्ति महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज महामहिम माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

    “भगवान तीर्थराज सभी का कल्याण करें।”

  • महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

    महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, टेंट से उठीं ऊंची लपटें, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

    प्रयागराज।महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। इस बार आग हरिहरानंद के टेंट में लगी। टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

    शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी थी आग,

    महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लगी। टेंट में आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुंरत ही आग पर काबू पा लिया। मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

    आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता,

    पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई थी।

    थाना प्रभारी ने बताया कि “मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”

  • ट्रांसफर लें या रिटायर हो जाए, तिरुपति मंदिर बोर्ड ने 18 गैर हिंदू कर्मचारियों को हटाया

    ट्रांसफर लें या रिटायर हो जाए, तिरुपति मंदिर बोर्ड ने 18 गैर हिंदू कर्मचारियों को हटाया

    तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कर्मचारियों को हिंदू परंपराओं का पालन करने के नियम का उल्लंघन करने के लिए 18 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

    चेयरमैन बीआर नायडू के नेतृत्व वाले टीटीडी बोर्ड ने कहा था कि सिर्फ हिंदू कर्मचारी ही टीटीडी में काम कर सकते हैं।

  • इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा

    इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा

    इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा,

     भारत के सबसे भव्य आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ की दिव्यता केवल देशवासियों को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रही है।

     अध्यात्म की गहराइयों को महसूस करने के लिए विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे हैं।

     हाल में ही इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स ने भी त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। साथ ही उन्होंने महाकुंभ को लेकर अपने अनुभव भी बयां किए।

  • मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी

    मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मौनी अमावस्या पर पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई ।आस्था व विश्वास की डोर थामे सनातन प्रेमी लाखों श्रद्धालुओं के हुजूम ने बड़हलगंज के सभी प्रमुख स्नान घाटों पर सरयू नदी में डुबकी लगा कर मोक्ष व सुख शांति की कामना किया।
    बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़हलगंज में सरयू नदी में डुबकी लगाने आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के मुक्तिपथ स्थित रामकवल शाही स्नान घाट, कलूट शाह शिवाला, तरकुलही घाट, लक्ष्मीनारायण घाट, लेटाघाट, हनुमानगढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम का जुटाना ब्रह्ममुहुर्त के साथ ही शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान के बाद पूजन, हवन, दान आदि कर के सुखशांति व मोक्ष की कामना किया।
    घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी रात और पूरा दिन लगा रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने घाटों की स्वच्छता व सुविधा के लिये अपने कर्मचारियों को मुस्तैद किये रखा। नगर पंचायत के कर्मचारी स्नानार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति मुस्तैद रहे।
    सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी गोला मनोज पाण्डेय, कोतवाल चंद्रभान सिंह, चौकी प्रभारी आदित्य उपाध्याय अपनी टीम के साथ सतर्क रह कर भीड़ के नियंत्रण पर अपनी नजर बनाए रखे।

    लेटाघाट पर लौटा पुराना उल्लास,

    उपनगर बड़हलगंज के ऐतिहासिक स्नानघाट लेटाघाट के सुंदरीकरण के पश्चात पहली बार सम्पन्न हुए मौनी अमावस्या के त्यौहार पर उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने बाजार में दुकानदारों के चेहरे पर रौनक ला दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ ने स्नान-दान के पश्चात खरीदारी आदि से बाजार को उत्साह प्रदान कर दिया।
    बता दें कि अतिक्रमण और भारी गंदगी की चपेट में आकर बड़हलगंज का लेटा घाट अपने प्राचीन वैभव को खो कर उपेक्षित हो चला था, जिसके परिणाम स्वरूप यहां श्रद्धालुओं का आवागमन कम हो चला, कालान्तर में इसका प्रभाव बाजार पर भी पड़ा और लेटाघाट समेत आसपास के बाजार जो कभी खरीददारों की उपस्थिति से गुलजार रहा करते थे, रौनक विहीन हो चले। जिसे संज्ञान में लेते हुये विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रीति उमर के साथ प्रतिनिधि महेश उमर ने लेटाघाट के सुंदरीकरण का संकल्प लिया और करीब 166 लाख की लागत से लेटाघाट का सुंदरीकरण कराया, जिसके परिणाम स्वरूप लेटाघाट की पुरानी रौनक वापस लौटी साथ में दुकानदारों के चेहरे की मुस्कान भी, कि लगता है उनके व्यावसायिक दिन अब फिर उबर जायेंगे।
    इसी प्रकार मुक्तिपथ स्नानघाट के भी करोड़ो की लगाने हुये विस्तारीकरण और सुंदरीकरण ने श्रद्धालुओं को आनंदित किया और यहां की व्यवस्था की लोगों ने सराहना किया।

  • मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

    मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद

    *मंत्रोच्चार के बीच गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने लगाई संगम में डुबकी, संत समाज ने दिया आशीर्वाद*

    *पीठाधीश्वरों संग गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने किया संगम स्नान, जयकारों से गूंजा संगम नोज*

    *सीएम योगी के साथ गृहमंत्री, अपनी पत्नी, बेटे और बच्चों के साथ बैठे पूजा की वेदी पर*

    *संगम स्नान के बाद संगम स्थल पर ही किया विशेष पूजन और संगम आरती*

    *मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री और उनके परिवार को भेंट किया चांदी का कुम्भ कलश*

    *महाकुम्भनगर, 27 जनवरी :* गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठों, मंदिरों और अखाड़ों के संतों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संत समाज ने उन्हें वैदिक विधि से स्नान करवाया और मां गंगा का पावन जल गृहमंत्री पर छिड़ककर पूजा-अर्चना कराई। स्नान के बाद गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने संगम पर ही विशेष पूजा अर्चना की और संगम आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान, गृहमंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और पुत्र वधु व पोतियों ने भी स्नान और पूजा पाठ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री को कुम्भ कलश भी भेंट में दिय

  • सुरसरि संग श्रीराम की आराधना, विश्व कल्याण की मंगल कामना

    सुरसरि संग श्रीराम की आराधना, विश्व कल्याण की मंगल कामना

    सुरसरि संग श्रीराम की आराधना, विश्व कल्याण की मंगल कामना,

    *गोरखपुर के गुरुकृपा संस्थान का अध्यात्मिक प्रकल्प सनातन ग्रन्थालय ने महाकुंभ में शुरू किया श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ*

    *अभिजित मुहूर्त में मां गंगा की स्तुति के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान*

    प्रयागराज: महाकुंभ में सनातन संस्कृति विश्व कल्याण का उद्घोष कर रही है। सनातन के इसी जयघोष में उत्तर प्रदेश गोरखपुर का गुरुकृपा संस्थान का अध्यात्मिक प्रकल्प सनातन ग्रन्थालय श्रीरामचरितमानस के अमृतमयी पाठ के साथ विश्व मंगल का आह्वान कर रहा है। संस्थान द्वारा सोमवार को अभिजित मुहूर्त में संगम तीरे रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ। विश्व भरण पोषण कर जोई… संपुट रह रह कर गूंज रहा है, जिसके साथ सर्व मंगल की प्रार्थना को स्वर मिल रहा है।

    अभिजीत मुहूर्त में 11:40 पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का पूजन पुरोहित चक्रधारी शुक्ला एवं 70 वर्षीया यजमान श्रीमती सूर्यमनी देवी ने किया। मानस पाठ के प्रथम सोपान बालकांड का मंगलाचरण के द्वारा शुभारंभ करते राम परगट शुक्ल, अच्छेलाल त्रिपाठी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, मुंबई से पधारे चंद्र प्रकाश त्रिपाठी दिल्ली से पधारे बृजानंद शुक्ला, पूना से पधारे कमलेश शर्मा, उमापति, शीला शुक्ला, नूतन आदि ने अभीष्ट प्राप्ति के लिए समस्त देवों का आह्वान किया।
    गुरुकृपा संस्थान के संस्थापक महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि सकल जगत में मंगल की स्थापना के उद्देश्य से शास्त्रों में वर्णित अति पवन गंगा जी को मानस पाठ को सुनाने का संकल्प प्रगति पर है। सोलहों संस्कारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने बिखरते परिवार, टूटते पारिवारिक रिश्तों को पुनर्जीवित करने प्रतिष्ठापित करने के पवित्र व व्यापक उद्देश्यों को लेकर मां गंगा की ममतामयी गोद में प्रयागराज के तट पर इस संकल्प को पूर्ण करने को गुरुकृपा संस्थान एवं सनातन ग्रन्थालय के समस्त कर्मयोगी कृत संकल्पित हैं।
    मानस पाठ की व्यवस्था एवं
    संपूर्ण आयोजन पुल नंबर 15 सेक्टर नंबर 18 में बने पंडाल में हो रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभिषेक त्रिपाठी साथी कर्मयोगी देख रहे हैं।
    पूर्णाहुति पर उपस्थितजनों को भंडारा प्रसाद का वितरण भी होगा। मानस पाठ स्थल पर सनातन ग्रन्थालय के कर्मयोगी अवनीश मणि त्रिपाठी, चक्रधारी शुक्ला, शिव शरण त्रिपाठी, शंभू शरण त्रिपाठी, ध्यान चंद यादव, शिवकेश शुक्ला, राम कवल तिवारी, पप्पू तिवारी, मनीष शुक्ला, हनुमान मिश्र आदि उपस्थित हैं।

    सौजन्य: बृजेश राम त्रिपाठी

  • सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई

    सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई

    सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में संगम में आस्था की डुबकी लगाई और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया. अखिलेश यादव ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं.