Category: धर्म

  • एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास

    एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास

    बॉलीवुड सनसनी और अंडरवर्ल्ड से डायरेक्ट कनेक्शन वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया।

    ममता ने किन्नर अखाड़ा ज्वाइन कर लिया और दीक्षा भी ले ली।

    ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनेगी।

    किन्नर अखाड़े ने उन्हें सहमति भी दे दी।

    इस मामले को लेकर महाकुंभ में साधु संतों में काफी नाराजगी देखी जा रही है

  • किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की

    किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की

    किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था- पिछले 2 सालों से ममता हमारे सम्पर्क में थीं. वह सनातन से जुड़ना चाहती थीं. वह पहले जूना अखाड़े में शिष्या थीं. फिर हमारे सम्पर्क में आईं. फिर उन्होंने पद की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें महामंडलेश्वर बनना है. फिर हमने बताया कि यह सब करना होता है.
    संगम में ममता कुलकर्णी ने अपना पिंडदान किया. इसमें उन्होंने फूलों से सजी एक थाल में दीया रखकर उनसे गंगा में प्रवाहित किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने उन्होंने पवित्र जल में डुबकी लगाई. मीडिया से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने कहा- महादेव, मां काली और मेरे गुरु का ये आदेश था. ये सब उन्होंने डिसाइड किया था. आज का दिन भी उन्होंने डिसाइड किया था. मैंने कुछ नहीं किया है.
    ममता कुलकर्णी की चोटी काटी जाएगी. फिर पिंडदान होगा. जैसे किन्नर अखाड़े का कानून होता है वैसे ही यहां भी होगा।

  • खाटू श्याम के भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

    खाटू श्याम के भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा उत्सव के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उपनगर बड़हलगंज के तरकुलही घाट मुहल्ले में खाटू श्याम भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
    बुधवार को खाटू श्याम मन्दिर निर्माण समिति द्वारा आयोजित भण्डारा एवं भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खाटू श्याम मन्दिर निर्माण हेतु अपनी तरफ आर्थिक सहयोग के साथ नगर पंचायत का भी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
    कार्यक्रम में भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोता भक्तों को देर रात तक भक्ति भाव में डुबोए रखा। इस अवसर पर प्रदर्शित झाकियों को भी लोगों ने खूब सराहा तो युवा संत कृष्णानंद शास्त्री ने राम भजन की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
    देर रात तक चले भण्डारे में शामिल होकर हजारों भक्तों ने भोजन प्रदान का भी लाभ उठाया। कार्यक्रम के आयोजक खाटू श्याम मन्दिर निर्माण समिति के प्रबंधक विकास कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुये मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील किया।
    इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, अशोक कुमार गुप्ता, अजीत गुप्ता, विक्रम गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजन गुप्ता, दीपू, विजय, संतोष, गोपाल, मोहित, राधे जायसवाल, कार्तिक पाण्डेय, सनी जसेंद्र सिंह, उमेश यादव, विकास गौड़, हिमांशु गौड़, रचित उमर आदि मौजूद रहे।

  • पहले 3 दिनों में करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

    पहले 3 दिनों में करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

    पहला दिन: 1.5 करोड़
    दूसरा दिन: 5 करोड़
    तीसरा दिन: 3.5 करोड़

    पहले 3 दिनों में करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है।

    -पुलिस पर एक भी पत्थर नहीं फेंका गया,
    -दूसरे समुदाय के एक भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया गया,
    -एक भी भारत विरोधी नारा नहीं लगाया गया,
    यह सिर्फ एक झलक है कि जिहादियों के बिना भारत कैसा हो सकता है।
    प्रयागराज महाकुंभ।

  • श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन

    श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन

    पीपीगंज, गोरखपुर : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन,

    नगर पंचायत पीपीगंज के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर पर श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर वर्षगांठ मनाया. पीपीगंज चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में रामभक्तों के पाँच सौ वर्षों की तपस्या के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई. ये हम सभी का सौभाग्य है कि इस ऐतिहासिक पल के हम सभी गवाह बने. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पशुपति नाथ अग्रहरि ने किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा अग्रहरि,जिला सहसंयोजक अनिल अग्रहरि, जिला सहसंयोजक बिंद्रासन चौधरी ,मंडल उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि , गंजु वर्मा, वेद प्रकाश दुबे ,लालजी विश्वकर्मा, प्रदीप छापड़िया, कालीचरण अग्रहरि, विजय मद्धेशिया, शशिभूषण पासवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव , अरविंद अग्रहरि, सुरेश वरुण,महेश अग्रहरि आदि लोग शामिल रहें.

  • महाकुंभ के दौरान अब तक 8.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    महाकुंभ के दौरान अब तक 8.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान अब तक 8.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।

    कल तक 8.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि 10 लाख से अधिक लोग महाकुंभ में कल्पवास कर रहे हैं।

    12.79 लाख श्रद्धालु सुबह से महाकुंभ में पहुंच चुके हैं, और आज सुबह से 22.79 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया है।

  • समाज व क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प :आलोक गुप्ता

    समाज व क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प :आलोक गुप्ता

    समाज व क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प– आलोक गुप्ता,

    साई महोत्सव का हुआ समापन,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज गोरखपुर जिला पंचायत सदस्य व मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज व क्षेत्र का विकास करना ही संस्थान का संकल्प है। खासकर महिला समाज का। जिन्हें घर, चौके तक सीमित कर दिया गया हैं।
    गुरुवार को श्री गुप्ता संस्थान के तत्वावधान में आयोजित साई मंदिर स्थापना महोत्सव के समापन पर उमड़े श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा कि खड़ेसरी देव नगरी बन गई है। विहिरप के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहा कि खड़ेसरी में साई
    मंदिर के साथ गणपति मंदिर, रामजानकी मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर व विश्वकर्मा मंदिर की स्थापना हुई है। यह सबकुछ संस्थान के सदस्यों की बदौलत हुआ है। भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता ने आगंतुको का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राधा-कृष्ण व हनुमंत लाल व वानर सेना की मनमोहन झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में विहिरप गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ के अध्यक्ष सहित चार हजार से अधिक महिलाए मौजूद रही।
    समापन समारोह के दौरान निकाली गयी झांकी।
    समाज व क्षेत्र का विकास करना ही संस्थान का संकल्प है। खासकर महिला समाज का। जिन्हें घर, चौके तक सीमित कर दिया गया हैं।

  • नगर पंचायत कर्मियों को संत राजन महाराज ने दिया आशीर्वाद

    नगर पंचायत कर्मियों को संत राजन महाराज ने दिया आशीर्वाद

    नगर पंचायत कर्मियों को संत राजन महाराज ने दिया आशीर्वाद,

    नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे राजन महाराज,

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
    अंतराष्ट्रीय कथावाचक एवं प्रख्यात संत राजन महाराज ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर नगरपंचायत कर्मियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
    बता दे कि नगर पंचायत स्थित नेशनल इण्टर कालेज के खेल मैदान में भक्तों को नौ दिवसीय राम कथा का रसपान करा रहे संत राजन महाराज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर के निवेदन पर शुक्रवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के श्री विश्वनाथ उमर सभागार में पहुंचे और सभासदो सहित नगर पंचायत कर्मियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
    उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सफाई कर्मियों द्वारा की गई सफाई व्यवस्था की भी सराहना किया।
    इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, जनसेवा संस्था के महामंत्री संतोष जायसवाल, अमर नाथ उमर, सभासद अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, दीपक शर्मा, ऋषि चन्द, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता, रवि साहनी, सूरज सोनकर, भाजपा नेता अनूप जायसवाल, सुरेश उमर, लिपिक सुनिल कुमार, विपिन तिवारी, दिनेश निगम, राजेश जायसवाल, विपुल निषाद, पंकज पाण्डेय, हिमांशु गौड़, दीपक गुप्ता, हरिकेश यादव सहित तमाम नगरपंचायत कर्मी मौजूद थे।

  • फरवरी में राहुल और प्रियंका शामिल हो सकते हैं महाकुंभ में

    फरवरी में राहुल और प्रियंका शामिल हो सकते हैं महाकुंभ में

    प्रयागराज में फरवरी के पहले हफ्ते में राहुल और प्रियंका गांधी महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं। वे संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे और साधु-संतों का आशीर्वाद लेंगे। अब तक 7 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

  • महाकुंभ में आ रहे लोगों के सूचनार्थ, कृपया सभी लोगों तक पहुंचाए

    महाकुंभ में आ रहे लोगों के सूचनार्थ, कृपया सभी लोगों तक पहुंचाए

    महाकुंभ में आ रहे लोगों के सूचनार्थ, कृपया सभी लोगों तक पहुंचाए,

    पहुंचे कैसे?

    अगर आप प्रयागराज आ रहे हैं तो कुछ स्थान जिनके नाम आपको पता होने चाहिए।

    चुंगी : यह आखिरी स्थान है जहां तक ऑटो जा सकती है। मेला क्षेत्र यहां से लगभग 3 km है। शाही स्नान के दिन ऑटो यहां तक नहीं आती।

    बैंक रोड : यह प्रयाग जंक्शन के सबसे पास की जगह है। यहां से आपको कानपुर, लखनऊ, बलिया, गोरखपुर, आदि की बसें भी मिलेंगी। शाही स्नान के दिन यहां से आगे ऑटो जाने की अनुमति नहीं है।

    सिविल लाइंस : यहां से आपको रोडवेज बसें मिलेंगी सभी स्थानों के लिए।

    बालसन चौराहा : इसके पास ही भरद्वाज पार्क और आश्रम है, सिविल लाइंस की तरफ से आपको यहां तक कि ऑटो मिल सकती है।

    आपके लिए 5 मुख्य रेलवे स्टेशन हैं जहां आपको उतारा जाएगा।

    प्रयागराज जंक्शन,

    यहां उतरने के बाद आप सिविल लाइंस जा सकते हैं और वहां से आपको बालसन चौराहे तक की ऑटो मिल सकती है। आपको सरकारी बस भी मिल सकती है लेकिन फ्री होने के कारण उसमें भीड़ अधिक रहेगी।

    प्रयागराज संगम,

    यह मेला क्षेत्र के सबसे नजदीक का स्टेशन है, यहां से मेला क्षेत्र मात्र 1km से थोड़ा अधिक पड़ेगा।
    ध्यान रहे शाही स्नान और कुछ विशेष दिनों पर यह स्टेशन बंद रहेगा।

    प्रयाग जंक्शन,

    यह स्टेशन लगभग 5km है अगर आप यहां उतरते हैं तो यहां से आपको पैदल ही मेला क्षेत्र तक जाना पड़ेगा, रात्रि के समय आपको ऑटो मिल सकती है।

    फाफामऊ,

    यह स्टेशन प्रयाग जंक्शन से पहले पड़ता है, यहां से उतरकर आप बैंक रोड जा सकते हैं और फिर वहां से मेला क्षेत्र में पैदल जाना पड़ेगा।

    प्रयागराज छिवकी,

    यहां से आपको बालसन चौराहे की तरफ आना पड़ेगा। बाहर निकलते ही ऑटो मिल जाएगा।

    आप बैंक रोड से सीधा पैदल जा सकते हैं या फिर सिविल लाइंस से ऑटो पकड़ कर चुंगी या बैंक रोड जा सकते हैं।

    रहने की व्यवस्था,
    आपको स्टेशन के बाहर बहुत सारे होटल और लॉज मिल जाएंगे, इनका किराया थोड़ा ज्यादा होगा अगर आपका बजट कम है तो आपको डोरमेट्री मिल जाएगी, जिसका किराया आपको 300-1000 तक रहेगा। कई सारे रैन बसेरा भी हैं जो अलग अलग संस्थाओं द्वारा लगाए गए हैं। ये सब आपको मेला क्षेत्र में ही मिलेंगे।

    खाने की व्यवस्था,

    प्रयाग आने के बाद आपको खाने के लिए नहीं सोचना पड़ेगा, आप बैंक रोड से या बालसन चौराहे से आगे निकलेंगे तो हर 500 मीटर पर एक भंडारा मिलेगा। कई जगह कचौड़ी सब्जी, छोला चावल, खिचड़ी आदि आपको मिलेंगी।
    इसके अतिरिक्त आप @Swiggy और @zomato से भी ऑर्डर कर सकते हैं। (No paid promotion) लेकिन इनकी डेलिवरी चुंगी क्षेत्र के उस तरफ नहीं होगी।

    अगर आप फाफामऊ उतरते हैं तो आप गंगा जी के किनारे बनी रोड से भी मेले में जा सकते हैं। इसपर भीड़ कम रहेगी लेकिन ये रास्ता थोड़ा लंबा पड़ेगा। इसके किनारे तीन प्रमुख मंदिर हैं।
    इसी रास्ते पर आपको नारायणी आश्रम और नागवासुकी मंदिर भी मिलेंगे।

    इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
    बहुत छोटे बच्चों को लेकर न आएं।
    आपको पैदल चलना पड़ेगा इसलिए बहुत ज्यादा सामान लेकर न आएं।
    अपने फोन और पर्स का विशेष ध्यान रखें।
    सभी लोगों को एक फोन नंबर लिख कर अवश्य दें।
    आपके आस पास कई पुलिस वाले रहेंगे। अगर कोई खो जाता है तो जाकर अनाउंसमेंट करवाएं। इसमें पुलिस वाले आपकी सहायता करेंगे।
    मेला क्षेत्र में एक हॉस्पिटल भी बनाया गया है, यदि आवश्यकता हो तो किसी पुलिस वाले से संपर्क करें।
    नहाते वक्त फोन अपने सामान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उस समय संगम के किनारे भीड़ अधिक हो जाती है और इसलिए दिक्कत हो सकती है।

    यहां आप रास्ता नहीं भटकेंगे बस भीड़ जिस तरफ जा रही हो आप भी उसी तरफ चलते रहें।
    बाकी भगवान पर भरोसा रखिए, प्रयागराज आइए, कुंभ नहाइए।