सकरी होती जा रही हैं गोलघर काली मंदिर चौराहा.
सड़को पर अवैध अतिक्रमण कर मोटर मैकेनिक ने बना रखा है गैरेज. शहर की खूबसूरती में बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं मैकेनिक गोरखपुर । गोरखपुर ही नहीं प्रदेश की तस्वीर बदलने में लगे हुए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चहुँओर हो रहे विकास की वजह से बदल रहा है गोरखपुर, बदलते गोरखपुर की तस्वीर पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण कर सड़क पर ही बना लिया है गैरेज। अधिकारी कार्रवाई करने के बाद शांत हो जाते हैं जिसका फायदा और मनमानी तरीके से सड़क के किनारे पर अपना धंधा शुरू कर देते हैं। कोना छोड़ो अभियान चलाकर चौराहे को चौड़ा करने की कवायद की गई, धीरे-धीरे चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले अभियान समाप्त होने के बाद फिर उसी स्थान पर अतिक्रमण करके शान से अपना धंधा चला रहे हैं गोलघर काली मंदिर के पास चौराहे को चौड़ा करने के साथ ही इसका सुंदरीकरण किया जा रहा है लेकिन सड़क के किनारे मोटर मैकेनिक द्वारा गैरेज बनाकर उसकी सुंदरता में बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं गोलघर काली मंदिर वह महत्वपूर्ण चौराहा है जहां पर रेलवे स्टेशन से आने के बाद लोग शहर की खूबसूरती को देखते हैं लेकिन सड़क के किनारे मोटर मैकेनिक द्वारा गैरेज बनाकर अपना धंधा वहीं पर चला रहे है। और शहर की खूबसूरती पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं।निवर्तमान एसपी ट्रैफिक रहे आदित्य प्रकाश वर्मा ने अभियान चलाकर कोना छोड़ो के तहत बड़ी कार्रवाई की थी उसके बाद सड़के खुद ब खुद चौड़ी दिखने लगी थी लेकिन आलम अब यह है कि सड़के फिर एक बार सकरी दिखने लगी है।
इस संबंध में वर्तमान एसपी ट्रैफिक संजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्दी इस पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचार रूप से संचालित कराया जाएगा।
Category: उत्तर प्रदेश
-

सकरी होती जा रही हैं गोलघर काली मंदिर चौराहा
-

बड़हलगंज कछार क्षेत्र में बाढ़ से बिगड़े हालात.
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज सरयू व राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार हों रहीं वृद्धि से बड़हलगंज विकास क्षेत्र के दर्जनों गांव एक बार फिर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं
पिछले दो-तीन माह से सरयू नदी के बाढ़ से कोलखास ज्ञानकोल अजयपुरा जैतपुर बरडीहा बल्थर बगहा कोटिया निरंजन कोटिया दीपसाह गाय घाट वहीं राप्ती नदी के बाढ़ से लखनौरी लखनौरा अगिलगौवा हिगुवार खोहिया पट्टी सुबेदार नगर माझा गांव चौथी बार बाढ़ के पानी से घिर गया है।बाढ़ से ग्रामीणौ की मुश्किल बढ़ती जा रही है।
राम-जानकी मार्ग से अजयपुरा बरडीहा गोरखपुरा खैराटी गांव को जानें वाली सड़क पर बाढ़ का पानी आ जाने लोग परेशान हैं वहीं बगहा गांव के बचे घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे झब्बू , सोनू पाल ,विनोद ,सोदागर सिंह , गौरी साहनी ,गोनिया देवी ,सहित अन्य लोग सड़क के किनारे पालीथीन तले रहने को मजबूर हैं
सरयू नदी के कटान के मुहाने पर खड़ा प्राथमिक विद्यालय बगहा की चहारदीवारी नदी की तेज कटान के चलते गिर गई।
बड़हलगंज सुबह प्रधानाध्यापक जावेद खान ने शिक्षक अशोक सिंह को विद्यालय देखने के लिए भेजा तो एक तरह की चहारदीवारी गिर गयी थी। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
-

छात्रो कोआगे बढ़ने में सहायक होगा टैबलेट-राजेश त्रिपाठी
छात्रो कोआगे बढ़ने में सहायक होगा टैबलेट-राजेश त्रिपाठी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
गुरूकुल संस्थान समूह ददरी में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण व टैबलेट वितरण करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र को सशक्त बनना है तो उसे समर्थ बनना पड़ेगा और समर्थ बनने के लिए शिक्षा को संस्कारयुक्त बनाना होगा। शिक्षा ही व्यक्ति मे संस्कार, राष्ट्र के मुद्दों से जुड़ाव व समपर्ण का भाव पैदा करने का सशक्त माध्यम है।
विधायक श्री त्रिपाठी कछारांचल मे स्थित गुरूकुल शिक्षण संस्थान समूह ददरी के बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल आईटीआई के 66 छात्रों को टैबलेट वितरण और बीएएसजी इंटर कालेज में स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के बाद संबोधित करते हुए कि शिक्षकों को बदलते परिवेश में तकनीकी दृष्टि से भी आगे बढ़ते रहना होगा। इसमें छात्र/छात्राओं को दिया जा रहा टैबलेट काफी सहायक हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गुरूकुल आईटीआई में डेमेस्ट्रीक इलेक्ट्रीशियन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 25 छात्रों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक जयप्रकाश शाही ने किया। संचालन शिक्षिका पुष्प लता सिंह (अम्मा)ने किया। लखनऊ कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनय शाही ने आगंतुक का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख राम अशीष राय, निदेशक डॉ बिपिन शाही, प्रशांत शाही, अरविंद उर्फ बबलू सिंह, दिग्विजय राय, अखंड शाही, विनय तिवारी, शिवाजी सिंह, डॉ संदीप राय,अंगद निषाद सहित छात्र/छात्राएं मौजूद थी।ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी -

गोरखपुर 68 वीं मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बना विजेता
गोरखपुर 68 वीं मंडल स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बना विजेता
गोला ।क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महुजा पकड़ी दुबे में गोरखपुर मंडल स्तरीय सत्र 2024- 25 भरोत्तोलन प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर देवरिया कुशीनगर तथा महराजगंज के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
जिसमे गोरखपुर प्रथम देवरिया द्वितीय महराजगंज तृतीय व कुशीनगर ने चतुर्थी स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ अरविन्द कुमार राय विशिष्ठ अतिथि जगदीश राय व सभाजीत राजभर तथा अयोध्या प्रसाद राय रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कालेज के प्रधानाचार्य प्रमेन्द्र कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 में61 किलो भार वर्ग में श्रवण यादव गोरखपुर प्रथम 49 किलो भार वर्ग में धीरज यादव गोरखपुर प्रथम 55 किलोभार वर्ग में सौरभ विश्वकर्मा गोरखपुर प्रथम 96 किलो भार वर्ग में चन्देश यादव गोरखपुर प्रथम 67 किलोभार वर्ग में अंकित रावत गोरखपुर प्रथम 89 किलो भार वर्ग में निखिल गोरखपुर प्रथम 73 किलो भार में प्रसिद्ध नाथ गोरखपु प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 49 किलो भार वर्ग में रोहित पासवान गोरखपुर द्वितीय 55 किलो भार वर्ग में विनय कुमार महराजगंज द्वितीय 67किलो भार वर्ग मे प्रियम तिवारी देवरिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में अंशिका कुमारी गोरखपुर प्रथम 45 किलो वर्ग भार में प्रसिद्धि यादव देवरिया प्रथम 55 किलो भार वर्ग में ज्योति गोरखपुर प्रथम 59 किलो भार वर्ग में नीतू कुमारी गोरखपुर प्रथम 69 किलो भार वर्ग में ममता प्रजापति गोरखपुर प्रथम 76 किलो भार वर्ग में रुचि चौरसिया गोरखपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 में 61 किलो भार वर्ग में चंद्रेश यादव कुशीनगर प्रथम 55 किलो भार वर्ग में विकास यादव कुशीनगर प्रथम 67 किलो भार वर्ग में अजय भट्ट गोरखपुर प्रथम 73 किलो भार वर्ग में अमित कुमार शर्मा देवरिया प्रथम 81 किलो भार वर्ग में अजित कुमार यादव देवरिया प्रथम 89 किलो भार वर्ग में अंकुश यादव देवरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग में 64 किलो भार गर्व में प्रियंका देवरिया प्रथम 55 किलो भार वर्ग में सोनी देवरिया प्रथम
71 किलो भार वर्ग में तान्या शर्मा गोरखपुर प्रथम 45 किलो भार वर्ग में प्रियांशु यादव गोरखपुर प्रथम 49 किलो भार वर्ग में आंचल कुमारी देवरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। और 64 किलो भार वर्ग में मुस्कान सिंह गोरखपुर द्वितीय स्थान प्राप्त कर
छात्रों ने जीत दर्ज किया।और प्रदेश में अपना स्थान बनाया। मंच का संचालन भोला सेन ने किया। मुख्य रूप से जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह हरिकेश यादव रणविजय दुबे अरविंद पासवान रविंद्र यादव विनोद पाल जयहिंद यादव आलोक श्रीवास्तव प्रतिभा राय निशा राय प्रियंका सिंह माधुरी राय लक्ष्मी राय शिल्पी राय एवं महराजगंज से दिवाकर सिंह कुशीनगर से संजय कुमार पांडेय देवरिया से शैलेंद्र कुमार सैनी श्वेता शाह तथा कालेज के शिक्षक शिक्षिकांए एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई। -

यांत्रिक कारखाना गोरखपुर ,यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर ,
गोरखपुर
विषय- यांत्रिक कारखाना गोरखपुर ,यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर ,डीजल शेड गोंडा एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस प्रशिक्षु की समस्या के संबंध में संघ का ज्ञापन।
महोदया,
संघ आपके संज्ञान में यांत्रिक कारखाना गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर, डीजल शेड गोंडा एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर में कार्यरत अप्रेंटिस प्रशिक्षु की समस्याओं को लाना चाहता है जो निम्न है –
1)- यांत्रिक कारखाना गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर डीजल शेड गोंडा एवं सिग्नल कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अनुसार तकनीकी शिक्षा प्राप्त प्रशिक्षु को प्रशिक्षण दिया जाता है जिन्हें निर्धारित दर से वृतिका दी जाती है। इस संबंध में संघ आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में ₹ 9042, यांत्रिक कारखाना इज्जत नगर में ₹10113, डीजल शेड गोंडा में ₹7800 और सिग्नल कारखाना गोरखपुर में ₹ 6600 के अलग-अलग दर से वृत्तिका का भुगतान किया जा रहा है। एक ही रेल के संस्थानों में अलग-अलग दर से वृत्तिका का भुगतान होना न्याय संगत नहीं है।
2)- सिग्नल कारखाना गोरखपुर के अप्रेंटिस प्रशिक्षु को आकस्मिक अवकाश एवं मेडिकल अवकाश नहीं दिया जा रहा है जबकि अन्य संस्थाओं में प्रशिक्षुओं को मेडिकल एवं आकस्मिक अवकाश दिया जा रहा है।
3)- अप्रेंटिस प्रशिक्षु पर कार्य निष्पादन का भार सुपरवाइजर द्वारा डाला जा रहा है जबकि उन्हें सिर्फ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रखा गया है। नवागत प्रशिक्षु से कार्य निष्पादन करवाने पर रेल का नुकसान हो सकता है।
4)- यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में मुख्य कारखाना प्रबंधक महोदय के संज्ञान में लाने तथा कई बार पत्राचार करने के बाद वृतिका बढ़ाई गई है ।बढ़ी हुई वृतिका के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। संघ का अनुरोध है की अप्रेंटिस प्रशिक्षु के एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए।
उपरोक्त समस्याओं से अप्रेंटिस प्रशिक्षु परेशान हो रहे हैं अतः संघ का अनुरोध है कि उपरोक्त सभी समस्याओं को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कार्यवाही करने के आदेश महोदया द्वारा दिए जाएं जिससे समस्याओं का समाधान तत्काल हो सके। -

अयोध्या में राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का भव्य आयोजन
अयोध्या में राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का भव्य आयोजन
असम प्रान्त की अग्रणी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठन कुटुम्ब सुरक्षा परिषद् के द्वारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अन्यतम पुरोधा महापुरुष श्रीमन्त शंकरदेव के 576 वें जन्मोत्सव के अवसर पर अयोध्या में त्रिदिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन ” महापुरुष श्रीमन्त शंकरदेव भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा” विषय पर समायोजित है। यह सम्मेलन 20 सितम्बर से 22 सितम्बर, 2024 तक धर्म मण्डपम्, श्री मणिराम दास छावनी, श्री राम सत्संग भवन के प्रांगण में सम्पन्न होगा।
संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, श्रीमन्त शंकरदेव आसन, पंजाब विश्वविद्यालय, असम महिला विश्वविद्यालय और कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातनाध्ययन विश्व- विद्यालय के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिभागी है सम्मिलित होंगें। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व – विद्यालय के संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग की समन्वयक डॉ० लक्ष्मी मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय आचार्य एवं शोधार्थी निर्धारित विषय पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निर्वहन करेगें। डॉ० लक्ष्मी मिश्रा सत्राध्यक्ष रूप में भी सम्मेलन के एक शैक्षिक सत्र का सञ्चालन करेंगी।
ज्ञातव्य है कि ” कुटुम्ब सुरक्षा परिषद् सूत्रधार” शीर्षक से असमेतर राज्यों में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विशाल सम्मेलन का आयोजन करती है। श्रीमन्त शंकरदेव ने भारत की असम धरा पर भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को पुनरुज्जीवित करने के लिए है। जिस भारतीय साहित्य का सृजन सदियों पूर्व किया था, वह न केवल धार्मिक, अपितु साहित्यिक और सामाजिक दृष्टि से भी एक अन्यतम उपलब्धि है। उन्होंने भक्ति आन्दोलन के दियामनधर्म समाज के साथ जनमानस को नवजागरण का संदेश और शास्त्रों के सुदृढ़ अधार पर भारतीय एवं संस्कृति का विशाल दुर्ग निर्मित किया। उनके साहित्य और उनके दर्शन का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए तथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को देश के जन – जन तक पहुँचाने के लिए परिषद् ने श्रीराम की • पावन पुरी अयोध्या में उक्त सम्मेलन का आयोजन किया है।
प्राच्य विद्या वैदिक-संस्थान (न्यास) गुवाहाटी के सचिव तथा विशिष्ट वैदिक विदान् श्री विवेक कुमार मिश्र के सक्रिय नेतृत्व में समायोजित इस सम्मेलन में असम प्रान्त से लगभग तीन सौ प्रतिभागी भाग लेंगे और शोधपत्रवाचन के अलावा रचित एवं प्रचारित वरगीत, दीहानाम, भावना, अंकिया नाटकादि की रंगारंग प्रस्तुति प्रतिभागी शंकरदेव व्दारा थियनाम, करेंगे।
सनातन धर्म, शंकरदेव के जीवन-दर्शन प्रचार-प्रसार में सतत संलग्न कुटुम्ब सुरक्षा परिषद् के अध्यक्ष श्री सत्यरंजन बरा ने इसरे पूर्व श्रीधाम वृन्दावन ऐसे सम्मेलनों उन्होंने इस और महाकाल की नगरी उज्जैन में का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। कार्यक्रम को सपरिवार उपस्थित से सादर सफल बनाने और इसमें रहने के लिए प्रदेश की जनता अनुरोध किया है। -

कानपुर में फर्जी दरोगा के घर मिलीं 7 वर्दी.
कानपुर में फर्जी दरोगा के घर मिलीं 7 वर्दी.
IAS ट्रेनिंग, नेवी-आर्मी के कार्ड मिले; पत्नी बोली-पापा से लाखों का दहेज लिया.
फर्जी दरोगा संजीव कुमार यादव के घर कानपुर पुलिस ने दबिश दी। अरेस्टिंग के वक्त एक बारगी पुलिस भी चौंक गई कि कहीं संजीव असली दरोगा तो नहीं? क्योंकि, उसके घर में पुलिस की 7 वर्दी और 12 जोड़ी जूते मिले। अलमारी की तलाशी में 2 पुलिस के आई-कार्ड, 4 आईफोन समेत डिपार्टमेंट के दस्तावेज मिले।
पुलिस जब यह सब एक्शन ले रही थी, तभी दरोगा की पत्नी बोल पड़ी- हमारे पति असली दरोगा हैं। हमारे पापा से लाखों रुपए का दहेज भी ले चुके हैं। कल्याणपुर थाने की पुलिस ने तस्दीक के बाद दरोगा को अरेस्ट कर लिया।
अब फर्जी दरोगा के पकड़े जाने की कहानी पढ़िए.
15 लाख लेकर नहीं दिए, धोखाधड़ी में फंसा
सीटीएस कल्याणपुर में रहने वाले चंद्रेश्चर सिंह को दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता। उनका फर्नीचर का बड़ा कारोबार है। उनके दोनों बेटे कारोबार संभालते हैं। चंद्रेश्वर ने कहा- उनके दामाद एक दिन अपने दरोगा मित्र संजीव कुमार यादव को लेकर आए। परिवार के लोगों ने बताया कि संजीव वर्दी में था। -

शिव लिंग का चबूतरा उंचा करने को लेकर दो समुदायों में बवालI’m
शिव लिंग का चबूतरा उंचा करने को लेकर दो समुदायों में बवाल
हिन्दू समुदाय का एक व्यक्ति पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया
महिलाओं ने पुलिस को दौड़ाया
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में शिव मंदिर के चबूतरे को ऊंचा करने को लेकर एक पक्ष की शिकायत पर चबूतरा बना रहे व्यक्ति को गुरुवार की सुबह पुलिस थाने लेकर चली गयी। ग्रामीणों का आरोप है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। उधर ग्रामीणों का आक्रोश देख गांव में पुलिस पहुंची तो महिलाएं आक्रोशित होकर पुलिस से भीड़ गयी। काफी प्रयास के बाद ग्रामीण शांत हुए इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में चबूतरा ऊंचा किया गया।
जानकारी के अनुसार ,थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरिया के टोला कोटवां निवासी रमेश गौंड अपने मकान से सटे दरवाजे पर नीम के पेड़ के नीचे वर्षों से शिव जी की पूजा करते चले आ रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने बताया कि पूजा स्थल को ऊंचा करने के लिए एक चबूतरा बनाने लगे तो पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय का एक परिवार उसे रोकते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो रमेश को हिरासत में लेकर थाने चली गयी। रमेश का आरोप है। कि रास्ते मे शर्ट उतरवाकर पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी है जिसके कारण नाक से खून निकल आया।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि अशोक को दी। अशोक थाने पहुंच कर देखे तो रमेश के नाक से खून निकल रहा था। उसके बाद पुलिस उसे सीएचसी पर इलाज के लिए भेज दी। उधर रमेश की पिटाई की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ गया। गांव में पुलिस पहुंची तो महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मौके पर एसओ पिपराइच मदन मोहन मिश्रा मौके पर जाकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए चबूतरा ऊंचा कराया। वहीं दूसरे पक्ष के रज्जू अली को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गए। सूचना के बाद घटना स्थल का सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। निर्दोष की पिटाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
ग्रामीणो ने कार्यवाही का मांग किया है। उनका कहना है कि कार्यवाही ना होने पर धरना पर बैठेंगी। मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग करेंगे।
भटहट प्रतिनिधि -

लखनऊ यूपी में 5 आईएएस अफसरों का तबादला
लखनऊ
यूपी में 5 आईएएस अफसरों का तबादला
मानुष पारिक एसपी बरेली बनाए गए।
गोरखपुर तैनात रहीं आंशिका वर्मा प्रभारी ASP दक्षिणी बरेली बनीं।
कुंवर आकाश सिंह प्रभारी ASP मुरादाबाद ग्रामीण।
अरुण चंद्र ASP चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय लखनऊ ।
अखंड प्रताप सिंह ASP सुल्तानपुर बनाए गए। -

उत्तर प्रदेश अलीगढ़ अपडेट
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ अपडेट
दारोगा द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश का मामला
आत्महत्या करने की कोशिश के मामला में आया नया मोड़…
न्यायालय रिमांड मजिस्ट्रेट ने दारोगा पर लगाए गंभीर आरोप…
दारोगा के खिलाफ CJM,एसएसपी अलीगढ़ को भेजी शिकायत…
दारोगा सचिन कुमार पर अभद्रता करने का लगाया आरोप…
शिकायत पत्र में रिमांड मजिस्ट्रेट का दारोगा पर आरोप।










