Category: ब्रेकिंग न्यूज़

  • महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत

    महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    अब महिलाएं आगे बढ़ रही हैं…”—बढ़ती भागीदारी के बीच सियासी इशारा

    महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ऐसा बयान दिया है, जो अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

    सीएम योगी ने कामकाजी महिलाओं की बढ़ती संख्या का जिक्र करते हुए कहा कि
    “2017 से पहले जहां ये आंकड़ा 12 प्रतिशत से भी कम था, आज यह बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।”

    लेकिन असली चर्चा तब शुरू हुई, जब उन्होंने हल्के व्यंग्य में कहा कि—

    आने वाले समय में Ravi Kishan की सीट पर भी कोई महिला दावेदार नजर आ सकती है…”

    इस बयान को राजनीतिक हलकों में एक बड़ी चुटकी के तौर पर देखा जा रहा है।

     

    अब सवाल ये है—क्या ये सिर्फ मज़ाक था… या फिर 2029 के लिए एक सियासी ट्रेलर? 😉

    सीएम योगी ने आगे कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने के बाद 2029 के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी, हालांकि मौजूदा सीटों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों का प्रावधान होगा।

    उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि—

    जब तक बेटी और बेटे में भेदभाव खत्म नहीं होगा, तब तक विकास की रफ्तार और स्थिरता दोनों प्रभावित रहेंगी।
    महिलाओं को हर स्तर पर समान अवसर और सुविधाएं देना ही असली सशक्तिकरण है।

  • बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?

    बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?

    स्मार्ट मीटर के नाम पर नया नियम लागू—क्या यह राहत है या आम आदमी की जेब पर वार?

    स्मार्ट मीटर के नाम पर नया नियम लागू—क्या यह राहत है या आम आदमी की जेब पर वार?

    पटना, संवाददाता अनुनय कुमार उपाध्याय

    बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग (बीईआरसी) ने बिजली कंपनियों की याचिका को मंजूरी देते हुए 1 अप्रैल 2026 से स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए ‘टाइम ऑफ डे’ (टीओडी) टैरिफ लागू करने का निर्णय लिया है।

    सरकार कह रही है कि

    👉 सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सस्ती होगी (करीब 20% कम)
    लेकिन…
    👉 शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक, जब लोग घर पर होते हैं,
    👉 तब बिजली 10% से 20% तक महंगी कर दी जाएगी!

    नई व्यवस्था के तहत अब बिजली का बिल इस आधार पर तय होगा कि उपभोक्ता किस समय बिजली का उपयोग करते हैं।

    आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की दर सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम होगी। वहीं, शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक के पीक आवर में घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 10 प्रतिशत और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत तक अधिक दर चुकानी होगी। रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर ही लागू रहेगी।

    सवाल जो उठ रहे हैं:

    क्या मजदूर, कर्मचारी और छात्र अपने काम का समय बदल सकते हैं?
    क्या घर के जरूरी काम अब घड़ी देखकर होंगे?
    क्या यह नीति गरीब और मध्यम वर्ग के खिलाफ नहीं है?

    यह व्यवस्था फिलहाल स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं और 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं पर लागू होगी, जबकि कृषि कनेक्शन को इससे बाहर रखा गया है। राज्य में करीब 87 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है।

    आयोग और ऊर्जा विभाग का तर्क है कि दिन के समय सौर ऊर्जा की उपलब्धता अधिक होने के कारण बिजली उत्पादन सस्ता होता है, इसलिए उस अवधि में दरें कम रखी गई हैं। वहीं, शाम के समय मांग बढ़ने के कारण दरों में वृद्धि की गई है, ताकि उपभोक्ता अपने उपयोग के समय में बदलाव कर सकें और बिजली लोड को संतुलित किया जा सके।

    📊 किस पर पड़ेगा असर?

    👉 87 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता
    👉 शहरी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
    👉 छोटे दुकानदार और मिडिल क्लास परिवार दबाव में

    हालांकि, इस नई व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आम उपभोक्ता, विशेषकर नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग के लोग, दिन के समय बिजली का अधिक उपयोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शाम के समय महंगी बिजली का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ सकता है।

    इसके अलावा, यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या सभी उपभोक्ताओं के लिए अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या को इस नई व्यवस्था के अनुसार बदलना संभव होगा। खासकर शहरी क्षेत्रों में, जहां शाम के समय बिजली की खपत सबसे अधिक होती है, वहां यह नियम आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है।

    कुल मिलाकर, बिहार में लागू की जा रही यह नई बिजली व्यवस्था उपभोक्ताओं की आदतों में बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। हालांकि, इसका वास्तविक प्रभाव आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह फैसला उपभोक्ताओं के लिए राहत साबित होता है या अतिरिक्त बोझ बनता है।

  • मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान

    मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान

    मेरठ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    “111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो…” – एनकाउंटर पर दिए बयान से सियासी हलचल तेज

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बयान ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया गया उनका बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

    वीडियो में आप खुद सुने.

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा, “हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो, आपसे कह कर जा रहा हूँ…”। इसके साथ ही उन्होंने एनकाउंटर को लेकर भी टिप्पणी की, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

    उनके इस बयान के सामने आने के बाद विरोधी दलों ने इसे भड़काऊ बताते हुए कड़ी निंदा की है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर असर डाल सकते हैं।

    वहीं, स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

    फिलहाल इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

  • मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    मथुरा ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    फरसा वाले बाबा ट्रक का पीछा करते हुए हादसे का शिकार, एक तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार; गुस्साए लोगों का उग्र प्रदर्शन

    इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आ रही है
    मथुरा में ब्रज के विख्यात संत, गौ रक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की कथित रूप से गौ तस्करों द्वारा कुचलकर हत्या कर दी गई।

    बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे बाबा को गौ-तस्करी का शक हुआ, जिसके बाद वे बाइक से एक संदिग्ध ट्रक का पीछा करने लगे।

    जानकारी के अनुसार, बाबा ने ट्रक को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की और अपनी बाइक सामने खड़ी कर दी। लेकिन ट्रक चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

    घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।

    🚨 स्थिति और पुलिस कार्रवाई:

    सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
    तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    🔥 प्रदर्शन और हंगामा:

    इस घटना के विरोध में लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने एसपी मथुरा और सीओ मथुरा की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।आस-पास के जिलों से भी गौ रक्षक और समर्थकों के पहुंचने की सूचना मिल रही है, जिससे हालात और संवेदनशील बने हुए हैं।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और गौ-तस्करी के मुद्दे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं

  • गोरखपुर से बड़ी खबर! पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या हत्या

    गोरखपुर से बड़ी खबर! पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की गई हत्या हत्या

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान 4 हमलावरों ने घेरा

    सुबह 5:30 बजे वारदात, 100 मीटर तक भागने के बाद भी नहीं बच सके; इलाके में तनाव, 10 थानों की पुलिस तैनात

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

    ⚫ मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला

    जानकारी के मुताबिक, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।

    🔴 जान बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सके

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से बचने के लिए चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और दोबारा हमला कर दिया।
    बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सीने, सिर और हाथ पर कई वार किए।

    🏥 अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    🚨 इलाके में तनाव, रोड जाम

    इस हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। करीब 200 से अधिक लोगों ने गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है।

    🗳️ चुनाव की तैयारी में थे चौहान

    स्थानीय लोगों के अनुसार, राजकुमार चौहान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे और क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

    🔎 पुलिस जांच में जुटी

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

    क्या गोरखपुर में कानून व्यवस्था पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?

  • गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया ‘शिवालिक’ जहाज

    गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया ‘शिवालिक’ जहाज

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंचा LPG कैरियर, गैस सप्लाई को मिलेगी मजबूती

    गुजरात: देश में ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम खबर सामने आई है। 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आने वाला कैरियर जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है।

    बताया जा रहा है कि यह विशाल LPG कैरियर जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करते हुए भारत पहुंचा। जहाज में बड़ी मात्रा में LPG गैस लदी हुई है, जिससे देश में गैस सप्लाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

     

    मुंद्रा पोर्ट पर इस LPG कैरियर जहाज को प्राथमिकता के आधार पर डॉक कराया गया, ताकि गैस की अनलोडिंग प्रक्रिया तेजी से शुरू की जा सके।

    ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में LPG की खेप आने से घरेलू गैस और औद्योगिक उपयोग के लिए सप्लाई चेन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
    फिलहाल पोर्ट पर जहाज से LPG उतारने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की तैयारी की जा रही ।

  • प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

    प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

    बाराबंकी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    बाराबंकी के दरियाबाद में सरसों के खेत में छिपाकर ले जाया जा रहा था सिलेंडर, एक आरोपी पकड़ा गया, दूसरा फरार

    बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर मिड-डे मील का गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि दरियाबाद थाना क्षेत्र के सराय शाहआलम गांव के पास एक युवक सरसों के खेत में गैस सिलेंडर छिपाकर भागने की कोशिश कर रहा था।इसी दौरान सुबह टहलने निकले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुरकान अहमद को युवक संदिग्ध लगा।
    शक होने पर उन्होंने युवक का पीछा किया।

    जांच करने पर पास के प्राथमिक विद्यालय के किचन का ताला टूटा हुआ मिला, जिससे मिड-डे मील का गैस सिलेंडर चोरी होने की पुष्टि हुई।

    ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर ही गयास नाम के युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी लवकुश के साथ मिलकर सिलेंडर चोरी की थी।

    घेराबंदी के दौरान चोरी का सिलेंडर सरसों के खेत में छिपाया गया था।

    पुलिस ने सिलेंडर बरामद कर लिया है, जबकि फरार आरोपी लवकुश की तलाश जारी है।दरियाबाद पुलिस ने आरोपी गयास के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

  • 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में अप्रैल में मतदान, 4 मई को मतगणना

    भारत के चुनावी मैदान से बड़ी खबर सामने आई है।

    भारत निर्वाचन आयोग आज रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का एलान किया। इस साल 2026 में पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।


    भारत चुनाव आयोग ने पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

    चुनाव आयोग के अनुसार

    असम में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
    तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 4 मई को आएंगे।
    पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होगा।
    पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
    इनकी मतगणना भी 4 मई को होगी।
    केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को मतगणना होगी।


    वहीं पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

    चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है और राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

  • गोरखपुर में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ता ने IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

    गोरखपुर में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ता ने IGRS पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    गोरखपुर। शहर में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक उपभोक्ता ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

    बताया जा रहा है कि गोरखपुर के जाफरा बाजार निवासी अहमद हसन ने फरवरी 2026 में गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला।

    उपभोक्ता के अनुसार, जब वह 14 मार्च को धर्मशाला बाजार स्थित ओम गणपति इंडियन गैस सर्विस एजेंसी पहुंचे और गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी ली, तो एजेंसी की ओर से बताया गया कि उनके नाम से 23 फरवरी को ही गैस सिलेंडर वितरित किया जा चुका है।

    रिकॉर्ड में वितरण, लेकिन उपभोक्ता को नहीं मिला सिलेंडर

    अहमद हसन का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर 2025 के बाद कोई गैस सिलेंडर नहीं लिया, इसके बावजूद एजेंसी के रिकॉर्ड में फरवरी 2026 में गैस वितरण दिखाया जा रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने गंभीर आपत्ति जताई है।

    मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

    उपभोक्ता ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर दर्ज कराते हुए गैस एजेंसी की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    जांच और सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग

    शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • बाराबंकी में रसोई गैस संकट: लोग चूल्हे और उपलों पर लौटे!

    बाराबंकी में रसोई गैस संकट: लोग चूल्हे और उपलों पर लौटे!

    बाराबंकी, निष्पक्ष टुडे ;-

    खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर, गैस एजेंसियों पर सन्नाटा; गांवों से महंगे दामों पर खरीदे जा रहे उपले।

    बाराबंकी जिले में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन पर असर के कारण गैस सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हुई है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई-कई दिन इंतजार करने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

    हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर और गांवों में लोग फिर से चूल्हे और उपलों का सहारा लेने लगे हैं। जिले के Satrikh क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में गोबर के उपले भी महंगे दामों पर बिक रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां एक उपला करीब 10 रुपये तक में बिक रहा है और कुछ जगहों पर बारकोड स्कैन कर डिजिटल तरीके से भुगतान भी किया जा रहा है।

    गैस की कमी का असर सिर्फ घरों तक ही सीमित नहीं है। कई होटल और रेस्तरां भी बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे कई परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। शहर के लोग बाइक और कारों से गांवों में जाकर उपले खरीद रहे हैं ताकि घरों में खाना बन सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।